Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विवाह अनुदान योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी प्राप्त कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह, सामान्य वर्ग की विधवा पेंशन प्राप्त निराश्रित महिलाओं की पुत्रियों के विवाह तथा दिव्यांग युवक-युवतियों से विवाह करने पर प्रोत्साहन अनुदान योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाती है। शासन द्वारा स्वीकृत अनुदान की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह तथा निराश्रित विधवाओं की पुत्रियों के विवाह अनुदान योजना के लिए आवेदन सामाजिक सुरक्षा पोर्टल और अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से 28 फरवरी 2027 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे। आवेदकों को आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। दिव्यांग विवाह अनुदान योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन पत्र संबंधित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजनाओं की विस्तृत जानकारी संबंधित विकासखंड में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय अथवा समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष
Next: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के चिन्हीकरण और डिजिटलीकरण पर चर्चा

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
  • विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन
  • चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष
  • नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी
  • हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.