Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • विटामिन-सी युक्त फलों की मांग बढऩे से आसमान छूने लगे दाम
  • पौड़ी

विटामिन-सी युक्त फलों की मांग बढऩे से आसमान छूने लगे दाम

RNS INDIA NEWS 23/04/2021
rns featured image new

कोटद्वार। कोरोना संक्रमण बढऩे के साथ ही इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने वाले फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। स्थिति यह है कि शहर में हर रोज कीवी व नारियल पानी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। इससे आम जनता की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इम्युनिटी सिस्टम का मजबूत होना जरूरी है। फलों में ऐसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में सहयोग करते हैं। ऐसे में पिछले कुछ सप्ताह से बाजार में विटामिन-सी युक्त फलों की मांग बढऩे लगी है। इससे फलों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। एक सप्ताह पूर्व जहां कीवी 35 रुपये प्रति पीस में बिक रहा था, लेकिन अब 50 से 60 रुपये प्रति पीस में बिक रहा है। नारियल पानी पूर्व में 50-60 रूपये में बिक रहा था, लेकिन इन दिनों इसकी कीमत 80-100 रुपये तक पहुंच गई है। नींबू भी पिछले एक सप्ताह में डेढ़ सौ से दो सौ रुपये किलो तक पहुंच गया है। देवी रोड निवासी शांति देवी, मुन्नी देवी ने बताया कि बाजार में कहीं भी फलों के दाम निर्धारित नहीं किए गए हैं। फल विक्रेता मनमाना दाम वसूल रहे हैं। फल विक्रेता इरफान अली ने बताया कि शहर में अधिकांश फल मैदानी क्षेत्रों से आते हैं। फल मंडी में ही महंगे दाम में मिल रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना ने तोड़ी पर्यटन नगरी लैंसडौन की आर्थिकी
Next: जंगल की आग से आवासीय भवन जला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.