Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • विस्थापन नहीं होने पर जल समाधि लेने की चेतावनी
  • टिहरी

विस्थापन नहीं होने पर जल समाधि लेने की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 01/07/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  टिहरी बांध प्रभावित उत्तरकाशी जिले के आंशिक डूब क्षेत्र में शामिल भल्ड गांव के ग्रामीणों ने पूर्ण विस्थापन करने की मांग को लेकर सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि लंबे समय बाद भी उनके विस्थापन को लेकर शासन-प्रशासन और टीएचडीसी ने कोई निर्णय नहीं लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि टिहरी झील के जलस्तर के कारण उनके मकानों और खेतों में लगातार दरारें पड़ रही हैं। समस्या हल नहीं होने पर उन्होंने आगामी 15 जुलाई से बेमियादी धरना और झील में ही जल समाधि लेने का ऐलान किया है। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ ब्लॉक का भल्ड गांव टिहरी झील के जलस्तर आरएल 835 पर स्थित है। गांव में 75 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति के लोगों की है। पूर्व में पुनर्वास विभाग ने गांव के 15 परिवारों का विस्थापन कर दिया था, लेकिन 35 परिवारों को इससे वंचित रखा गया है। पूर्व बीडीसी सदस्य कमलू लाल की अगुवाई में गांव के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या बताई। कहा कि उनके गांव का एक्सपर्ट कमेटी ने सर्वे नहीं किया। जबकि गांव में झील के कारण लगातार भू-धंसाव हो रहा है। बरसात में समस्या और विकराल हो जाती है। शासन-प्रशासन को गांव के विस्थापन की मांग को लेकर लिखित, मौखिक और धरना-प्रदर्शन से अवगत कराने के बावजूद कोई सकारात्मक कार्यवाही न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। चेतावनी दी कि यदि एक पखवाड़े के भीतर समस्या हल न हुई तो वह 15 जुलाई से धरना-प्रदर्शन और झील में ही जल समाधि लेंगे। इस मौके पर जगदीश प्रसाद, कमल लाल, हर्षमणि, पूसू लाल, सुंदर लाल, बसंत लाल, गणेश प्रसाद शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लागू हुए तीन नए कानून, तीन साल के भीतर न्याय, मॉब लिंचिंग के लिए भी प्रावधान
Next: बदरीनाथ उपचुनाव के लिए पोलिंग कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.