Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विस्थापन की मांग को लेकर भल्डगांव के ग्रामीण धरना दिया
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

विस्थापन की मांग को लेकर भल्डगांव के ग्रामीण धरना दिया

RNS INDIA NEWS 20/04/2023
rns featured image new

नई टिहरी। टिहरी बांध की झील से उत्तरकाशी जिले के भल्डगांव में भूधसाव होने के कारण ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग को लेकर डीएम दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया, लेकिन दोपहर बाद प्रभारी पुनर्वास अधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया। गुरुवार को उत्तराकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ कस्बे से सटे भल्डगांव के ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग को लेकर डीएम दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गए। ग्रामीण कमल लाल ने बताया कि टिहरी बांध झील के जलस्तर का लगतार हो रहा उतार चढ़वा होने के कारण उनके गांवों में भूधसाव हो रहा है, जिसके कारण ग्रामीणों के आवासीय भवनों में दरारें पड़ गई है। कहा कि इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से कई बार जिलाधिकारी, पुनर्वास विभाग और टीएचडीसी के अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन उनकी मांग को हर समय अनुसुना कर दिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों को मजबूर होकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया टिहरी बांध की झील का एरिया उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ कस्बे तक फैला है, भूधसाव के कारण ग्रामीणों को कभी भी जानमाल की हानि हो सकती है। दोपहर दो बजे बाद प्रभारी पुनर्वास अधिकारी अपूर्वा सिंह धरने स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ वार्ता की। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना स्थगित कर कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द उनकी मांग पूरी नहीं होती है, वह दोबारा आंदोलन के लिये बाध्य होंगे। धरने पर बैठने वालों में बसंतू लाल, जगदीश प्रसाद, सुंदर मणी, हर्षमणी, बणूलाल, सब्बल लाल, सुंदरलाल, प्रदीप लाल, शांत लाल, मंगल लाल, जयप्रकाश सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग में किया गया आपदा में राहत बचाव का मॉक ड्रिल
Next: बाघ प्रभावित डल्ला गांव पहुंचे सांसद तीरथ

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.