Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • विस्तारा की फ्लाइट में मचा बवाल, महिला ने उतारे कपड़े; केबिन क्रू को मारा मुक्का
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

विस्तारा की फ्लाइट में मचा बवाल, महिला ने उतारे कपड़े; केबिन क्रू को मारा मुक्का

RNS INDIA NEWS 31/01/2023
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। अबू धाबी से मुंबई आ रही विस्तारा की फ्लाइट (यूके-256) में उस समय बवाल मच गया जब इटली की एक महिला ने केबिन क्रू को मुक्का जड़ दिया। इतना ही नहीं उसने फ्लाइट में कपड़े भी उतार दिए। मुंबई पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि इटली मूल की महिला का नाम पाओला पेरुशियो है। वह केबिन क्रू से इकोनॉमी का टिकट होने के बावजूद बिजनेस क्लास में बैठने पर जोर दे रही थी। क्रू के मना करने पर वह हिंसक हो गई और केबिन क्रू से मारपीट करने लगी। उसने अपने कुछ कपड़े भी उतार दिए और बीच रास्ते पर घूमने लगी। फ्लाइट में वह नशे में थी। उन्होंने बताया, आरोपी महिला के खिलाफ जांच पूरी करने के बाद चार्जशीट दाखिल की गई है। उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसके बाद महिला को जमानत दे दी गई है।
इस घटना पर विस्तारा कंपनी ने कहा कि घटना 30 जनवरी को फ्लाइट संख्या यूके 256 में हुई। यह फ्लाइट ने अबू धाबी से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। इसमें एक यात्री अनियंत्रित हो गईं और हिंसक व्यवहार करते हुए केबिन क्रू और दूसरे यात्रियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इस दौरान फ्लाइट के कैप्टन ने महिला को चेतावनी कार्ड जारी किया।
बीते कुछ दिनों से एक के बाद एक फ्लाइट्स में हंगामे के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक केस 23 जनवरी को सामने आया था, जिसमें दिल्ली से हैदराबाद जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में केबिन क्रू के साथ बदसलूकी की गई थी। आरोप लगे थे कि यात्री ने केबिन क्रू के साथ गलत व्यवहार किया। हंगामा होने के बाद आसपास बैठे लोगों ने मामले को शांत कराया था। बाद में आरोपी यात्री और उसके साथी को विमान से उतारकर सुरक्षा दल को सौंप दिया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी की विपक्षी दलों को सलाह, तकरार होगी, तकरीर भी होनी चाहिए; हमारे बजट पर पूरी दुनिया की नजर
Next: चमोली-रुद्रप्रयाग के संस्कृत स्कूल कालेजों का होगा कायाकल्प

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.