Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पीएम मोदी की विपक्षी दलों को सलाह, तकरार होगी, तकरीर भी होनी चाहिए; हमारे बजट पर पूरी दुनिया की नजर
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी की विपक्षी दलों को सलाह, तकरार होगी, तकरीर भी होनी चाहिए; हमारे बजट पर पूरी दुनिया की नजर

RNS INDIA NEWS 31/01/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज की वैश्विक परिस्थिति में भारत के बजट की तरफ न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व का ध्यान है। मोदी ने संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि आज एक अहम अवसर है। भारत के वर्तमान राष्ट्रपति की आज पहली बार संयुक्त सदन को संबोधित करेंगी। आज नारी सम्मान का भी अवसर है। दूर सुदूर जंगलों में जीवन बसर करने वाले हमारे देश के महान आदिवासियों के सम्मान का समय है। आज न केवल सांसदो बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का पल है कि भारत के राष्ट्रपति का आज पहला संबोधन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का पहला अभिभाषण है, सभी सांसदों की तरफ से उमंग, उत्साह और ऊर्जा से भरा यह पल हो। मुझे विश्वास है कि सभी सांसद इस कसौटी पर खरे उतरेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की वित्त मंत्री भी महिला हैं। वह कल आम बजट लेकर संसद में आएंगी। आज की वैश्विक परिस्थिति में भारत के बजट की तरफ न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व का ध्यान है। विश्व की डंवाडोल आर्थिक परिस्थिति में बजट भारत के सामान्य लोगों की आशा को पूरा करने का प्रयास करेगा। मुझे उम्मीद है कि वित्त मंत्री इन आशाओं को पूरा करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले देश, सबसे पहले देशवासी, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए इस बजट सत्र में भी तकरार भी रहेगी, लेकिन तकऱीर भी तो होनी चाहिए। मुझे विश्वास है कि विपक्ष के सभी साथी बड़ी तैयारी के साथ, बहुत अध्ययन करके सदन में अपनी बात रखेंगे। मुझे आशा है सदन देश की नीति निर्धारण में बहुत ही अच्छी तरह से चर्चा करके अमृत निकालेगा।
पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्षी दलों को भी तैयारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा, ‘इस बजट सत्र में तकरार रहेगी, तो तकरीर भी तो होनी चाहिए। मुझे विश्वास है कि विपक्ष के सभी साथी तैयारी के साथ अध्ययन करके सदन में अपनी बात रखेंगे।’ इस दौरान उन्होंने संसद की परंपरा का जिक्र किया और कहा कि जब भी कोई नया सदस्य सदन में पहली बार अपनी बात रखता है, तो उनका सम्मान किया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगाड़ी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने की मांग
Next: विस्तारा की फ्लाइट में मचा बवाल, महिला ने उतारे कपड़े; केबिन क्रू को मारा मुक्का

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.