Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • विस्तारा के बेड़े में शामिल हुआ खुद का पहला ए320 निओ विमान
  • राष्ट्रीय

विस्तारा के बेड़े में शामिल हुआ खुद का पहला ए320 निओ विमान

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
rns featured image new

नई दिल्ली।  टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त उद्यम वाली विमान सेवा कंपनी विस्तारा के बेड़े में आज उसका पहला खुद का खरीदा हुआ एयरबस ए320 निओ विमान शामिल हुआ।
एयरलाइन ने कहा कि वीटी-टीक्यूई के रूप में पंजीकृत यह विमान फ्रांस के टूलूज स्थित एयरबस के संयंत्र से शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचा। विस्तारा ने वर्ष 2018 में विमान बनाने वाली कंपनी एयरबस के साथ तेरह ए320 निओ विमानों की खरीद के लिए समझौता किया था। उसी के तहत पहला विमान उसके बेड़े में शामिल हुआ है। इसके अलावा एक ए320निओ विमान पट्टे पर उसके बेड़े में है।
नये ए320 निओ विमान के आने के बाद विस्तारा के पास अब 46 विमान हो गये हैं। इनमें 36 ए320, दो ए320निओ, दो बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर और छह बोइंग 737-800एनजी विमान हैं। साथ ही उसके पास तीन अपने विमान हो गये हैं। दोनों ड्रीमलाइनर विमान उसने खरीदे हैं।
एयरलाइंस ने बताया कि नये ए320 निओ विमान जिन्हें वह अपने बेड़े में शामिल कर रही है, ज्यादा लंबी उड़ान भर सकते हैं। उड़ान के समय इनका अधिकतम वजन 77 टन हो सकता है जिससे लंबी दूरी के क्षेत्रीय मार्गों के लिए ये उपयुक्त हैं। इस विमान में 164 सीट हैं — आठ बिजनेस श्रेणी में, 24 प्रीमियम इकोनॉमी श्रेणी में और 132 इकोनॉमी श्रेणी में। सीटों के साथ बिजली के एसी आउटलेट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और मोबाइल, टैबलेट आदि के लिए होल्डर लगे हैं।
विस्तारा ने नौ जनवरी 2015 को घरेलू मार्गों पर सेवा शुरू की थी। अगस्त 2019 में इसने अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें शुरू की। विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेस्ली थंग ने कहा कि एयरबस ए320 एयरलाइन के बेड़े और विकास की कहानी का अभिन्न हिस्सा है। खासकर यह विमान विशेष है। यह अपने बेड़े को लगातार और बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जून में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक
Next: लॉकडाउन के कारण राजस्व में कमी से सरकार पर मौजूदा वित्त वर्ष में उधार 55 प्रतिशत बढ़ा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.