Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर महिला बाल स्वास्थ्य सेवा समिति अध्यक्ष हेमलता भट्ट ने किया लोगों को जागरूक
  • अल्मोड़ा

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर महिला बाल स्वास्थ्य सेवा समिति अध्यक्ष हेमलता भट्ट ने किया लोगों को जागरूक

RNS INDIA NEWS 31/05/2021
IMG-20210531-WA0028.jpg

अल्मोड़ा। आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर महिला बाल स्वास्थ्य सेवा समिति जौहरी बाजार अल्मोडा और रैडक्रॉस सोसायटी शाखा अल्मोड़ा द्वारा लोगों को तम्बाकू, गुटका, बीड़ी, अफीम, गांजा, चरस आदि अन्य मादक पदार्थों के सेवन करने से होने वाले दुष्परिणाम लोगों को बताए गए। महिला बाल स्वास्थ्य सेवा समिति की अध्यक्ष हेमलता भट्ट द्वारा वर्ष 2014 से धूम्रपान निषेध हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गयी थी तब से उनके द्वारा लगातार बिना रुके हर दिन धूमपान, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, खैनी, गुटका आदि का सेवन नहीं करने के लिए लोगों से विशेष आग्रह किया जाता रहा है तथा चिकित्सालय में गली मोहल्लों में स्कूल, कॉलेज, बाजार सभी जगह जागरूकता फैलाई जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप लोगों तम्बाकू पदार्थों को छोड़ा भी गया है और लोगों से बार-बार मिल कर इसे कम करने का आग्रह किया गया। हेमलता इस सम्बन्ध में हस्ताक्षर अभियान भी 2014 से चला रही हैं जिसमें तम्बाकू निषेध के लिए लोगों से हस्ताक्षर करवाये गये हैं। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के शुरुआत से ही लगातार कोविड19 के परिप्रेक्ष्य में विशेष तौर पर यह अभियान चलाया गया जिसमें धूम्रपान से लोगों को सांस लेने में होने वाली तकलीफ और फेफड़ों पर इसका कैसे दुष्प्रभाव पड़ता है इसकी जानकारी विशेष तौर पर दी जा रही है।

    महिला बाल स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष हेमलता द्वारा लोगों के साथ बैठकर उनसे इस विषय पर गहन चर्चा लगातार की जाती रही है। वर्ष 2014 से शुरु इस धूमपान निषेध अभियान का यह क्रम हेमलता भट्ट द्वारा लगातार बिना रुके निःस्वार्थ भाव से किया जा रहा है साथ ही लोगों को तम्बाकू के सेवन से बचाव हेतु अच्छी किताबों को पढ़ने, स्वस्थ मानसिकता पर ध्यान देने और आस पड़ोस के माहौल में खुशी ढूंढने का कार्य करना चाहिए। हमारी युवा पीढ़ी खासकर किशोरों को इस नशे से बचाने का प्रयास करना चाहिए ताकि उनका भविष्य संवारा जा सके। माता पिता को अपने बच्चों को शिक्षा देने से पहले स्वयं ही शिक्षित होना होगा कि वो इन सब व्यसनों से दूर रहे घर में बड़े बुजुर्ग लोग आपस में इन सब चीजो पर मिल कर बात करें और अपने बच्चों को इस आदत के दुष्परिणामों को जरूर समझाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्लेशियर में दरार के दावे को विशेषज्ञों ने किया खारिज
Next: कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए 18 वर्ष से कम उम्र के जिन बच्चों की देखरेख/संरक्षण की समस्या है यहाँ संपर्क करें

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.