Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • विश्वनाथ जगदीशिला डोली रथयात्रा का जखोली में स्वागत
  • रुद्रप्रयाग

विश्वनाथ जगदीशिला डोली रथयात्रा का जखोली में स्वागत

RNS INDIA NEWS 21/05/2023
16 (1)

रुद्रप्रयाग। 24वीं विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा का जखोली पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारम्परिक वाद्ययंत्रों की थाप एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया है। यात्रा के जखोली ब्लाक संयोजक नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत,ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल,पूर्व प्रधान विजेन्द्र मेवाड़,आचार्य विनोद थपलियाल, धूम सिंह रावत,हयात सिंह राणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कुमाऊं मंडल के साथ ही यमनोत्री व गंगोत्री धाम भ्रमण से जखोली के नगदेऊ मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंची यात्रा के संयोजक पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने भक्तों से कहा कि इस बार डोली रथयात्रा उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों के भ्रमण के साथ प्रदेश के चारों धामों का दौरा कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति स्थापना के साथ ही उत्तराखंड में हजार धामों की स्थापना करना है। जखोली में यात्रा की अगुवानी करते हुए प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, पूर्व प्रधान विजेन्द्र सिंह मेवाड़,आचार्य विनोद थपलियाल, सतीश राणा, सुनील नेगी, भरत चौहान आदि ने रथयात्रियों का स्वागत किया है। वहीं ग्राम कपणियां में भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। विदित है कि पूर्व मंत्री नैथानी के नेतृत्व में यह देवी यात्रा प्रत्येक वर्ष पूरे राज्य में निकाली जाती है। यात्रा का समापन गंगा दशहरा के दिन टिहरी के घनसाली ब्लाक के हन्दिाव पट्टी के विशोन पर्वत पर समारोहपूर्वक होता है। इसमें हज़ारों भक्त मां जगदीशिला डोली का विसर्जन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर महिला मंगल दल जखोली ने मन्दिर में कीर्तन भजन संध्या आयोजित की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी
Next: अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने बदरीनाथ में की पूजा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.