Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विश्व पुस्तक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विश्व पुस्तक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 17/04/2025
rns featured image new

 – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन पर स्वीप के अंतर्गत होंगे विभिन्न क्रियाकलाप
– अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून(आरएनएस)।  अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने गुरुवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जनपद के मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ विश्व पुस्तक दिवस सहित अन्य स्वीप गतिविधियों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी जनपदों ने विश्व पुस्तक दिवस के लिए की गई अपनी तैयारियों एवं योजना की जानकारी दी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन पर प्रदेश के पारंपरिक त्योहार, पर्व एवं राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दिवसों को निर्वाचन और मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में विभिन्न मतदाता जागरूकता क्रियाकलाप होंगे।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को आदेश दिए कि विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय के पुस्तकालयों या महाविद्यालयों में स्वीप के अंतर्गत पुस्तक प्रदर्शनी, मतदाता शपथ, रंगोली प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, नए युवा मतदाताओं को सम्मानित
किया जाना, प्रसिद्ध लेखक-वक्ता का संबोधन तथा सम्मान, मतदाता पंजीकरण शिविर, सेल्फी प्वांइन्ट सहित अन्य रचनात्मक क्रियाकलाप करवाए जाएं। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित  किया जा सकता है। उन्होंने जनपद में कार्यक्रमों के दौरान मैस्कट सरूली- सुम्याल का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों में जनपद के महाविद्यालय के कैंपस एंबेसडर, ईएलसी एवं डिस्ट्रिक्ट आइकॉन को भी शामिल किया जाए।
बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र, समीक्षा अधिकारी अमित कुमार सहित स्वीप एवं सोशल मीडिया टीम मौजूद रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डेंगू पॉजिटिव मरीज की मौत, दो नए मरीज निजी अस्पताल में भर्ती
Next: सीएम धामी ने ली युवा कल्याण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.