Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय में वृक्षारोपण, स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय में वृक्षारोपण, स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 05/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में गुरुवार को जनपद न्यायालय परिसर अल्मोड़ा में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम, वृहद वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय द्वारा वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित अन्य न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण व कमचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा गया कि प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य दुनिया में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और प्रकृति को हो रहे नुकसान पर रोक लगाना है। मानव को अंनत काल से लेकर अब तक जिस भी वस्तु की मानव को आवश्यकता महसूस हुई, वह पर्यावरण से ही प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्राप्त हुई है। यूँ तो प्रकृति का कार्य व्यवस्थित है किंतु आज मानव ने अपनी जिज्ञासा एवं लालच से पर्यावरण के सहज कार्यो में हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप पर्यावरण में पिछले कुछ दशकों से कई तरह के अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिल रहें हैं। ये परिवर्तन प्रकृति के प्रमुख घटकों जल, जंगल, जमीन और समस्त वायुमंडल को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहे हैं। यह दुष्प्रभाव इतने तीव्र हैं कि पृथ्वी के वायुमंडल और सम्पूर्ण जीव जगत के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। हमारे पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। उनके द्वारा यह भी अपील की गयी कि सभी लोग अपने अपने घरों में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक-एक पौधा लगाये जिससे हम पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें। कार्यक्रम में नीना अग्रवाल परिवार न्यायालय न्यायाधीश, शचि शर्मा सिविल जज (सी.डि) व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दया राम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रवींद्र देव मिश्र सिविल जज (सी.डि), रवि अरोड़ा न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा भी न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस कौंसिल्स, कर्मचारियों एवं पराविधिक कार्यकर्ताओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रम दान कर न्यायालय परिसर की साफ सफाई की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईजी गढ़वाल से की आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग
Next: 10 मिनट में नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगा आपका आईआरसीटीसी अकाउंट, रेलवे के फैसले से फर्जी टिकट बुकियों में हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.