Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या नौ करोड़ के पार
  • कोरोना

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या नौ करोड़ के पार

RNS INDIA NEWS 11/01/2021
rns featured image new

वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने बढ़ता ही जा रहा और विश्वभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या नौ करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि 19.34 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी हैं। विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक नौ करोड़ दो लाख 60 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 19 लाख 34 हजार 784 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.24 करोड़ हो गयी है, जबकि 3.74 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।
संक्रमण के मामलों में दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ चार लाख 66 हजार से अधिक हो गया। कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ 92 हजार 909 हो गयी है जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,51,160 हो गया है। ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 81.05 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि इस महामारी से 2.03 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 33.66 लाख हो गयी है जबकि 60,963 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 30.81 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 81,567 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 28.40 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 67,885 मरीजों की मौत हो चुकी है।
तुर्की में कोविड-19 से अब तक 23.26 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 22,807 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 22.76 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 78,755 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 20.50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 51,874 लोगों की मौत हुई है।
जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 19.29 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं तथा 40,936 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 17.86 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 46,114 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 17.22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 44,495 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 15.34 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1.33 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 13.85 मामले सामने आए हैं तथा 31,189 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 12.86 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 56,171 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 11.50 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 20,641 लोगों की मौत हो चुकी है।
दक्षिण अफ्रीका में 12.31 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 33,163 लोग काल के गाल में समा गए हैं। पेरू में इस वायरस से अब तक 10.26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 38,049 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से 8.85 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,461 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 8.28 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 24,129 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 8.31 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,115 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से 6.71 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16,654 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में करीब 6.64 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 20,078 लोगों की मौत हो चुकी है।
कनाडा में अब तक 6.64 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 16,960 लोगों की मौत हुई है। चिली में कोविड-19 से 6.41 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 17,096 लोगों ने जान गंवाई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.02 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,895 तक पहुंच गया है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 5.22 लाख को पार कर गयी है और 7781 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 5.04 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,676 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से 4.91 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3671 लोगों की जान जा चुकी है। स्वीडन में इस महामारी से 4.89 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9433 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में 4.87 लाख लोग इसकी चपेट में हैं तथा 9405 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्विट्जऱलैंड में इस महामारी से 4.77 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8267 लोगों की मौत हो चुकी है। पुर्तगाल में कोरोना में 4.83 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 7803 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मोरक्को में इस महामारी से 4.52 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7743 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 3.80 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 6723 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.63 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6291 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इचडोर में 14,177, बोलीविया में 9376, मिस्र में 8197, ग्वाटेमाला में 5025 तथा चीन में 4,792 लोगों की मौत हो चुकी है।
00

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: 16 जनवरी को इन इकाइयों में कोरोना वैक्सीनेशन का होगा शुभारंभ
Next: ब्रिटेन में कोरोना के 54940 नए मामले

Related Post

Corona
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

सावधान: दुनिया भर में डराने लगा कोरोना का सब-वैरिएंट, 2024 में लौट सकती है पाबंदियां

RNS INDIA NEWS 31/12/2023 0
rns featured image new
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

केरल में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, एक दिन में 115 नए केस

RNS INDIA NEWS 19/12/2023 0
Corona
  • उत्तराखंड
  • कोरोना
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

कोरोना जेएन 1 वेरिएंट की देश में दस्तक के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी

RNS INDIA NEWS 19/12/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.