Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • विस्फोट के बाद सिर्फ 24 घंटे में हुई क्रीमिया ब्रिज की रिपेयरिंग, पुतिन ने दिए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
  • अंतरराष्ट्रीय

विस्फोट के बाद सिर्फ 24 घंटे में हुई क्रीमिया ब्रिज की रिपेयरिंग, पुतिन ने दिए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
rns featured image new

मॉस्को। रूस ने दावा किया है कि सिर्फ 24 घंटे के भीतर क्रीमिया ब्रिज को रिपेयर कर दिया गया है। दरअसल, रूस को क्रीमिया प्रायद्वीप से जोडऩे वाले एक पुल पर शनिवार सुबह बम विस्फोट हुआ था। ये धमाका यूक्रेन की तरफ की किया गया गया। हालांकि रूस का आरोप है कि पेंटागन की ओर से हथियार उपलब्ध कराए गए थे। उन्हीं से हमला किया गया। इस धमाके में पुल दो भागों में टूट गया था।
रूस ने दावा किया है कि इसमें वापस पहले की तरह ट्रेन दौड़ रही है। इस पुल के जरिए ही रूस यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से में युद्ध के लिए साजो-सामान भेजता है। उधर, रुस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने केर्च जलडमरूमध्य से होने वाले परिवहन, क्रीमिया से जुडे पावर ग्रिड और प्रायद्वीपीय हिस्से को जाने वाली प्रमुख गैस पाइपलाइन की सुरक्षा बढाए जाने को लेकर एक डिक्री पर हस्ताक्षर किये हैं।
क्रेमलिन द्वारा प्रकाशित डिक्री में कहा गया है कि शनिवार को पुतिन ने रुसी संघीय सुरक्षा सेवा को इन सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें, शनिवार को 19 किलोमीटर लंबे क्रीमियन पुल पर एक घातक विस्फोट हुआ था। एक ट्रक में सडक़ पुल पर विस्फोट हो गया जिससे क्रीमिया प्रायद्वीप की ओर जा रही एक ट्रेन के सात ईंधन टैंकों में आग लग गई । इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और पुल के दो हिस्से भी आंशिक रूप से ढह गए। क्रीमिया के प्रमुख सर्गेई अक्स्योनोव ने कहा कि पूरी तरह से जांच पड़ताल के बाद कारों और बसों के लिए यातायात फिर से खोल दिया गया है, जबकि ट्रकों को अब भी जहाजों की मदद से केर्च जलडमरूमध्य को पार करना होगा। रूस के उप प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने शनिवार देर रात कहा कि पुल पर रेल सेवा यात्री और मालगाडियों दोनों के लिए पूरी तरह से बहाल कर दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर केवीआईबी ने लौटायी 1.80 करोड़ की देयता
Next: यूक्रेन के जेपोरीजिया में रॉकेट से हमला, 5 घर नष्ट; 17 लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.