Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधानसभा के बाहर धरना दे रहे बर्खास्त कर्मचारियों को पुलिस ने जबरन उठाया
  • देहरादून

विधानसभा के बाहर धरना दे रहे बर्खास्त कर्मचारियों को पुलिस ने जबरन उठाया

RNS INDIA NEWS 21/12/2022
rns featured image new

देहरादून। बर्खास्तगी के विरोध में विधानसभा भवन के बाहर धरना दे रहे बर्खास्त कर्मचारियों को बुधवार को पुलिस ने वहां से हटा दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस को प्रदर्शनकारियों के साथ काफी जोरआजमाइश करनी पड़ी। कई महिलाएं सड़क पर ही बैठ गईं। पुलिस ने वाहनों में बैठाकर बर्खास्त कर्मचारियों को एकता विहार स्थित धरना स्थल छोड़ा। उत्तराखंड विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारी सोमवार से विस भवन के बाहर धरना दे रहे थे। कर्मचारी धरनास्थल पर क्रमिक अनशन पर बैठ रहे थे। मंगलवार शाम को कर्मचारियों ने बहाली की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर कैंडल मार्च भी निकाला था। बुधवार को भी बर्खास्त कर्मचारी सुबह साढ़े नौ बजे से धरना देने के लिए विधानसभा भवन के बाहर पहुंचने लगे थे, लेकिन सुबह से ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात था। साढ़े नौ बजे चार-पांच कर्मचारी पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठा दिया। इसके बाद लगभग 11 बजे बर्खास्त कर्मचारी जुलूस निकालते हुए विधानसभा भवन के बाहर पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां पुलिस ने महिला और पुरुष कर्मचारियों को जबरन पुलिस वाहनों में बैठाना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई। काफी जोर जबरदस्ती के बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को वाहनों में बैठाया और एकता विहार स्थित धरना स्थल पर छोड़ा। सीओ अनिल जोशी ने बताया कि विधानसभा के बाहर प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। इसलिए धरना दे रहे कर्मचारियों से कहा गया था कि वे अधिकृत धरना स्थल एकता विहार में जाएं, लेकिन वे बुधवार को भी धरना देने विधानसभा भवन के बाहर पहुंच गए। इसलिए प्रदर्शनकारियों को वाहनों में बैठाकर एकता विहार स्थित धरना स्थल छोड़ा गया है। उधर, आंदोलित कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जबरदस्ती धरना समाप्त कराने के लिए सरकार ने पुलिस को आगे किया। आंदोलित कर्मचारियों का कहना है कि उत्तराखंड विधानसभा में सात वर्षों से विभिन्न संवर्गों में तदर्थ कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कर्मचारियों की सेवाओं को बिना कोई कारण बताए और बिना शो कॉज नोटिस दिए समाप्त कर दिया गया। इससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार के भरण पोषण और रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्वतीय कृषि से सम्बंधित पादप कीट, रोगजनक पहचान पर व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन
Next: चंद्रबनी में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.