Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • विरोध के चलते शराब की दुकान बंद करने का आदेश
  • चमोली

विरोध के चलते शराब की दुकान बंद करने का आदेश

RNS INDIA NEWS 11/08/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  लोल्टी में खुशी अंग्रेजी शराब की दुकान का महिलाओं ने रविवार को भी विरोध किया। जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद मैठाणी ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। बढ़ते विरोध को देखते हुए जिला आबकारी अधिकारी ने दुकानदार को अग्रिम आदेशों तक दुकान बंद करने के निर्देश दिए हैं। महिलाओं ने इसे एकता की जीत बताया। राष्ट्रीय राजमार्ग सिमली-कर्णप्रयाग के लोल्टी में शनिवार को शराब की दुकान खुली थी। सूचना पर महिलाएं इसके विरोध में उतर आईं। रविवार को बारिश होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध करने के लिए शराब की दुकान पर डटी रहीं। सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद मैठानी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने महिलाओं को समझाने की कोशिश की। लेकिन वो नहीं मानी। जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद मैठाणी ने बताया कि लोल्टी में खुली दुकान नियमों के तहत खुली है। बताया कि ग्रामीणों के साथ वार्ता की जा रही है फिलहाल उनके द्वारा दुकान के अनुज्ञापी को मामले के समाधान होने तक दुकान नहीं खोलने के लिए आदेश दिए गए हैं। इस दौरान थाना प्रभारी थराली प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ वहां मौजूद रहे। लौल्टी तुंगगेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष धनराज रावत ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी के आश्वासन के बाद महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। अगर फिर से दुकान खोलने की कोशिश की गई तो महिलाएं फिर से विरोध करेंगी। प्रदर्शनकारियों में सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, विकलांग समिति के बृजमोहन सिंह नेगी, महिला मंगल दल देवराडा की अध्यक्ष गौरा देवी, कमला देवी, कुलेश्वरी देवी, मुन्नी देवी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला उपनिरीक्षक बरखा कन्याल बनी तीज क्वीन
Next: शिव और पार्वती विवाह की निकाली भव्य झांकी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.