Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • विपिन हत्याकांड के खिलाफ जोशीमठ में प्रदर्शन
  • चमोली

विपिन हत्याकांड के खिलाफ जोशीमठ में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 06/12/2022
rns featured image new

चमोली। जोशीमठ प्रखंड के द्वींग निवासी युवा विपिन रावत की देहरादून में हत्या के मामले को लेकर सीमान्त नगर जोशीमठ में लोगों का अक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की हीला हवाली और सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण मृतक को इंसाफ मिलने में देरी हो रही है। मंगलवार को नगर के श्रीराम चौराहे पर व्यापार संघ ने प्रदेश मे बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया। व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश के हत्या जैसे जघन्य अपराधों में पिछले एक दो वर्षों में तेजी आयी है, लेकिन प्रदेश सरकार मात्र खानापूर्ती कर रही है। पुलिस के आलाअधिकारी हर जघन्य अपराध के बाद मात्र लीपापोती कर रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिह भंडारी व सचिव जेपी भट्ट ने कहा कि सीमान्त विकासखंड जोशीमठ के दूरस्थ गांव द्वींग के युवक विपिन रावत की देहरादून में र्निमम हत्या कर दी जाती है, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से समय पर कार्यवाही नहीं की गई। कई दिनों तक जिन्दगी और मौत के बीच अस्पताल में संघर्ष करने के बाद विपिन छोटी उम्र में ही इस दुनिया से चला गया। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस महकमा लगातार इस मामले में लीपापोती में लगा हुआ है, जिस कारण लोगों मे भारी आक्रोश है। इसके खिलाफआज लोग सडकों पर है।
जोशीमठ के श्रीराम चौराहे में सरकार और पुलिस प्रशासन का पुतला जलाने के बाद व्यापारियों ने जम कर नारेबाजी करते हुए हत्या के आरोपी को फांसी की मांग की है। इस मौके पर व्यापर संघ अध्यक्ष नैनी भंडारी, महांमत्री जेपी भटृ, देवेश्वरी शाह, कन्हैया लाल शाह, अशोक शाह, ललीत थपलियाल, अवधेश अग्रवाल, प्रदीप पंवार सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने किया टॉन्स ब्रिज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग
Next: पुलिस ने छह घंटे में किया चोरी का खुलासा

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.