Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • विपक्ष का विरोध सौम्य और सार्थक होना चाहिए : नायडू
  • राष्ट्रीय

विपक्ष का विरोध सौम्य और सार्थक होना चाहिए : नायडू

RNS INDIA NEWS 12/10/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने समावेशी, समतामूलक और सौहार्द पूर्ण समाज की स्थापना का आह्वान करते हुए मंगलवार को कहा कि विपक्ष का विरोध सौम्य, सार्थक और सकारात्मक होना चाहिए।
नायडू ने समाजवादी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर लिखे एक लेख में कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका सिर्फ विरोध तक ही सीमित नहीं बल्कि सरकार का मार्गदर्शन करने की भी है। विपक्ष का विरोध सौम्य, सार्थक और सकारात्मक होना चाहिए। उन्होंने कहा,  आजादी के इस 75वें वर्ष में हम सब मिलकर संकल्प लें कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के दिखाए हुए आदर्शों पर चलते हुए, एक समावेशी, समतामूलक और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण को प्रयासरत रहेंगे।
नायडू ने डा. लोहिया के जीवनवृत्त का विस्तृत रूप से उल्लेख करते हुए कहा, जब हम अपनी आजादी के 75 वर्ष मना रहे है तो हम उन विभूतियों के त्याग को नमन करें, जिन्होंने ये आज़ादी हमें विरासत में दी। ये वो लोग थे जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय संस्कार गढ़े जिन पर हमारा संविधान आधारित है। नायडू ने डा. लोहिया के कथनों का जिक्र किया और कहा कि संसद देश की अपेक्षाओं, आशाओं का आईना होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शासन और जनता की भाषा एक ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा, मैं स्वयं सदन में सदस्यों को उनकी मातृभाषा में बोलने के लिए प्रोत्साहित करता रहा हूं। राज्यसभा में इसके लिए समुचित प्रबंध भी किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्कड़ घाट पर सड़क किनारे मिला युवक का शव
Next: अडानी ग्रुप का हुआ जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 50 साल की लीज पर मिला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.