Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अडानी ग्रुप का हुआ जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 50 साल की लीज पर मिला
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

अडानी ग्रुप का हुआ जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 50 साल की लीज पर मिला

RNS INDIA NEWS 12/10/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  अडानी ग्रुप ने जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जिम्मेदारी सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से ले ली है। भारत सरकार ने इस एयरपोर्ट को 50 साल की लीज पर अडानी समूह को दिया है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर जयदीप बलहारा ने एयरपोर्ट की प्रतीकात्मक चाबी अडानी समूह के चीफ एयरपोर्ट अफसर विष्णुमोहन झा को अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपी। कंपनी ने एयरपोर्ट की कमान रविवार रात 12 बजे (सोमवार) को ली। बलहारा ने बताया कि कंपनी ने जयपुर हवाई अड्डे के ऑपरेशन, प्रबंधन और विकास की जिम्मेदारी पीपीपी मोड पर ली है।
जानकारी के मुताबिक, अडानी समूह अभी तक लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद और मंगलूरु के एयरपोर्ट का संचालन कर रहा है। लेकिन अब इस लिस्ट में 5वां नाम यानी जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम भी शामिल हो गया है। अब यात्री सुविधा से लेकर किसी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधि तक हर निर्णय अडानी समूह का प्रबंधन करेगा। साथ ही, अब जयपुर एयरपोर्ट से जुड़े कुछ अधिकारियों का तबादला भी होगा। इनमें डीजीएम और दूसरे विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।
इसके अलावा कैंटीन से लेकर अन्य सुविधाओं में इजाफा होगा। फिलहाल अराइवल और डिर्पाचर गेट के बाहर कैंटीन को फिर से शुरू किया जाएगा और टर्मिनल में यात्रियों को नए अनुभव देखने को मिलेंगे। एयरपोर्ट के प्राइवेटाइजेशन के बाद यात्रियों की सुविधा में इजाफा होगा। इसके अलावा रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। साथ ही उड़ान रद्द होने के मामले भी कम होंगे और यात्रियों को तय समय पर अपनी उड़ान मिल सकेगी। यात्रियों के खर्चे में कितनी बढ़ोतरी होगी या कमी आएगी यह आगामी समय बताएगा। अडानी समूह एयरपोर्ट अथोरिटी को प्रति यात्री भुगतान करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विपक्ष का विरोध सौम्य और सार्थक होना चाहिए : नायडू
Next: नायडू ने दी राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.