Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
  • देहरादून

वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

RNS INDIA NEWS 02/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की फ्लीट ट्रैफिक जाम में फंसने पर चार पुलिसवालों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। चीफ जस्टिस शनिवार को दून पहुंचे थे, इस दौरान नेहरू कॉलोनी तिराहे पर उनकी फ्लीट जाम में फंस गई थी। मामला एसएसपी अजय सिंह के संज्ञान में आते ही एक उप निरीक्षक, एक हेड कॉस्टेबल और दो कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया। शाम को सीजेआई के वापस लौटने के दौरान दून-जौलीग्रांट वाया थानो रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। बताया जा रहा है कि सुबह जौलीग्रांट एयर पोर्ट से एफआरआई जाते वक्त चीफ जस्टिस के काफिले में शामिल कारें नेहरू कॉलोनी तिराहे पर जाम में फंस गई। प्राथमिक जांच में यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है। इसपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने चारों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। लाइन हाजिर होने वालों में सीपीयू के उप निरीक्षक मदन सिंह नेगी, हेड कॉस्टेबल सीपीयू प्रीतम, कांस्टेबल पुलिस कार्यालय भगत सिंह और कॉस्टेबल यातायात मौसम शामिल हैं। उधर, एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस कर्मियों की लापरवाही की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की लापरवाही सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चरस तस्करी के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास
Next: फर्जी दस्तावेजों से युवक के नाम पर खरीदा वाहन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.