Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राशन कार्ड ऑनलाइन करने को शिविर का आयोजन किया
  • देहरादून

राशन कार्ड ऑनलाइन करने को शिविर का आयोजन किया

RNS INDIA NEWS 15/06/2021
rns featured image new

विकासनगर। दुर्गत तहसील त्यूणी में मंगलवार को खाद्य विभाग की ओर से राशन कार्ड ऑनलाइन करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे चार सौ से अधिक ग्रामीणों के राशन कार्ड ऑनलाइन किए गये। मंगलवार सुबह त्यूणी में आयोजित ऑनलाइन राशन कार्ड शिविर का शुभारम्भ सहायक खाद्य पूर्ति अधिकारी जितेन्द्र जोशी ने किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्रामीणों की राशन सम्बंधी समस्याएं भी सुनी। इसके बाद शिविर में पहुंचे ग्रामीणों के राशन कार्ड ऑनलाइन किए गये। सहायक पूर्ति अधिकारी जितेन्द्र जोशी ने बताया कि क्षेत्र के सैंकड़ों उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ऑनलाइन दर्ज नहीं होने से उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा था। ग्रामीणों ने गत सप्ताह क्षेत्र भ्रमण पर आए खाद्यपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत से इसकी शिकायत की थी। जिसपर उनके निर्देशानुसार क्षेत्र में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय उपभोक्ताओं से शिविर का लाभ उठाने की अपील भी की। शिविर में राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलबीर चौहान, प्रदीप चौहान, दीपक, अमित, दिनेश, राहुल आदि ने सहयोग प्रदान किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक के साथ दो बाइक सवार गिरफ्तार
Next: हत्यारोपी की गिरफ्तारी को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.