Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हत्यारोपी की गिरफ्तारी को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण
  • देहरादून

हत्यारोपी की गिरफ्तारी को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 15/06/2021
rns featured image new

विकासनगर। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जाड़ी गांव में एक महिला की मौत के मामले में पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी राजस्व पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। मंगलवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसीलदार के दो दिन में गिरफ्तारी के आश्वासन पर धरना स्थगित किया। ब्लाक के मुंगाड भंगार निवासी नीता का विवाह निकटवर्ती जाड़ी गांव के कुंदन सिंह से दस वर्ष पूर्व हुआ था। महिला की चार बेटियां हैं। लेकिन शादी के बाद से पति के साथ नीता की अनबन चलती रही।कुंदन सिंह ने सात जून की रात्रि को महिला के परिजनों को सूचना दी कि नीता ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने की सूचना पर राजस्व पुलिस व महिला के परिजन रात को ही मौके पर पहुंच गये। जिस पर मृतक नीता के भाई शूरवीर सिंह ने कुंदन सिंह पर हत्या का आरोपी लगाकर तहरीर दी। राजस्व पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर दिया। लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं हो सकी। इससे गुस्साये मायके पक्षे के लोगों ने मंगलवार को तहसील चकराता पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। तहसील प्रांगण में बैठे ग्रामीणों हाथों में गिरफ्तारी की मांग को लेकर तख्तियां व पोस्टर लेकर नारेबाजी करते रहे। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी न किये जाने तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। शाम के समय धरना स्थल पर ग्रामीणों को समझाने पहुंचे तहसीलदार ने ग्रामीणों से वार्ता की और दो दिन का समय मांगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित किया है। साथ ही चेतावनी दी कि दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा। उधर, तहसीलदार रूप सिंह तोमर का कहना है कि एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भेजी गई है। धरना देने वालो में प्रधान मुंगाड चन्द्र सिंह, केशर चौहान, शूरवीर सिंह, रतन सिंह, कृपाल सिंह, बिजन सिंह, सबल सिंह, श्रीचंद, नैन सिंह, फतेह सिंह, अतर सिंह, हरि सिंह, जीवन सिंह, चमन सिंह, सन्तराम, मेहर सिह, पूरन, नारायण, सरिया, कालिया आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशन कार्ड ऑनलाइन करने को शिविर का आयोजन किया
Next: सौरभ हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.