Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही प्रदेश सरकार: कांग्रेस
  • देहरादून

सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही प्रदेश सरकार: कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 21/05/2023
rns featured image new

विकासनगर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शक्ति नहर के क्लोजर के नाम पर यूजेवीएनल और प्रदेश सरकार पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्लोजर के दौरान घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के स्टोन क्रेशरों से डाकपत्थर बैराज के रास्ते उप खनिज लेकर आ रहे वाहनों की अवैध तौर पर निकासी की जा रही है। तिलक भवन में मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि डाकपत्थर से कुल्हाल तक शक्ति नहर के क्लोजर में किये जा रहे मरम्मत के कार्यो के लिए शासन द्वारा करोड़ों का बजट स्वीकृत किया गया है। लेकिन जल विद्युत निगम बेहद घटिया निर्माण सामग्री लगाकर मरम्मत के कार्य में सिर्फ लीपापोती कर रहा है। कहा कि शासन द्वारा 25 मई तक इस मरम्मत कार्य को पूरा करने कि अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। लेकिन अभी तक हुए कार्य से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है सिर्फ सरकारी धन की बंदरबांट की जा रही है। अब 25 मई को नहर में पानी छोड़ने के बाद यूजेवीएनएल का भ्रष्टाचार भी पानी में बह जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मरम्मत के नाम पर अवैध तरीके से खनन सामग्री की हिमाचल प्रदेश से निकासी कराई जा रही है। डाकपत्थर बैराज पर तैनात कर्मचारियों को यूजेवीएनएल अधिकारियों की ओर से वाहनों की सूची थमा दी गई है, जिससे इन वाहनों से कोई शुल्क नहीं वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूजेवीएनएल अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि जो मरम्मत कार्य चल रहा वो गुणवत्तापरक और मानकों के अनुरूप हो। लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी कार्य का निरीक्षण करने नहीं जाता है। कहा कि जिम्मेदार भ्रष्टाचार का तमाशा देखकर नहर में पानी छोड़े जाने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नहर में पानी छोड़े जाने से पहले मरम्मत कार्य और अवैध खनन सामग्री के उपयोग की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष कितेश जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, आशीष पुंडीर, विकास शर्मा, अमित पंवार, रमेश चंद्र आजाद, नीलम थापा, केके गौतम आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग का शव आसफनगर झाल से बरामद
Next: परमार्थ निकेतन पहुंचे सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खैर, गंगा आरती में किया सहभाग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.