Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भोजनमाताओं ने बीईओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
  • देहरादून

भोजनमाताओं ने बीईओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। पांच माह से मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित भोजनमाताओं ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय प्रदर्शन किया। भोजनमाताओं ने जल्द मानदेय आहरित किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 20 अक्तूबर तक मानदेय नहीं मिलने पर बीईओ कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। मंगलवार दोपहर बाद खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुंचीं भोजनमाताओं ने कहा कि पिछले बीस साल से अल्प मानदेय पर सरकारी विद्यालयों में अपनी सेवा दे रहे हैं। सरकार की ओर से मानदेय बढ़ाए जाने के बजाय पांच माह से उन्हें मानदेय से वंचित रखा गया है। कहा कि मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके सामने दीपावली पर्व मनाने का संकट पैदा हो गया है। भोजनमाता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष उषा देवी ने कहा कि सभी भोजनमाताएं अत्यंत गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। विद्यालयों में सेवा देने के एवज में मिलने वाले मानदेय से ही उनके परिवार का पालन पोषण होता है। लेकिन सरकार ने पांच माह से उन्हें मानदेय नहीं दिया है। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से भी जानकारी ली गई, लेकिन अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। कहा कि त्योहारों का सीजन होने के कारण इन दिनों परिवार के खर्चे भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में पांच माह से आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही भोजनमाताओं के परिवारों का त्योहार फीका पड़ने का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि बीस अक्तूबर तक मानदेय नहीं मिलने पर सभी भोजनमाताएं बीईओ कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगी। प्रदर्शन करने वालों में सुदेश कुमारी, उमा देवी, रेनू, सिंधु, रानी देवी, माधुरी तोमर, प्रतिमा, कमलेश, मधु, रामवती, रजनी, निर्मला, लीला आदि शामिल रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कबाड़ बीनने की आड़ में चोरी करने वाले गैंग के सात आरोपी गिरफ्तार
Next: बिहार में महिला ने अपने 3 बच्चों को कुंए में फेंक खुद की आत्महत्या

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.