Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कबाड़ बीनने की आड़ में चोरी करने वाले गैंग के सात आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

कबाड़ बीनने की आड़ में चोरी करने वाले गैंग के सात आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
rns featured image new

देहरादून। कबाड़ बीनने की आड़ में रेकी कर निर्माणाधीन मकान से सेटरिंग का सामान चोरी करने वाले सात आरोपी पटेलनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों में शामिल महिलाओं और लड़कों ने पहने कबाड़ बीनने के बहाने रेकी की। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने प्रेस वार्ता कर घटना के खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुनील कुमार गजियावाला में मकान बना रहे हैं। रविवार सुबह मौके पर पहुंचे तो लोहे की शटरिंग प्लेट और फर्मे चोरी हो गए थे। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि सोमवार रात गजियावाला चंद्रोटी रोड पर रात्रि चेकिंग के दौरान एक टाटा मैजिक गाड़ी पकड़ा गया। जिसमें चोरी किया गया सामान लदा था। वाहन चालक गरीब साहनी निवासी गोविंदगढ़ आजाद कॉलोनी, मूल निवासी कौरा भरौली थाना सिंगवाड़ा जिला दरभंगा बिहार समेत उसमें सवार दिल चंद साहनी निवासी सब्जी मार्केट गांधीग्राम, मूल निवासी मुस्तफापुर थाना बिशनपुर जिला दरभंगा, राहुल उर्फ सोनू निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला मूल निवासी बगलापुर थाना बिशनपुर जिला दरभंगा, धर्मेंद्र साहनी निवासी खुड़बुडा मोहल्ला मूल निवासी बगलापुर थाना बिशनपुर जिला दरभंगा, मुकेश निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, मूल निवासी मुजफ्फरपुर थाना सिमरी जिला दरभंगा, पुनीता पत्नी राम सजीवन निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, मूल निवासी बगलापुर थाना बिहपुर जिला दरभंगा और सोनू खान निवासी जवाहर कॉलोनी, गढ़ी कैंट को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि चोरी करने वाले आरोपी गैंग का लीडर गरीब साहनी है। उन्होंने बताया कि आरोपी गैंग के लड़के और महिलाएं दिन में कबाड़ बीनते हैं। उन्होंने दिन में रेकी कर रात को चोरी की। गिरफ्तारी वाली टीम में इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत, सर्किट हाउस चौकी इंचार्ज मयंक त्यागी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने बेरोजगारों को पकौड़े तलने से रोका, धरने पर बैठे आंदोलित बेरोजगार
Next: भोजनमाताओं ने बीईओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.