Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विकासखण्ड द्वाराहाट में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने रखी पानी की दिक्कत समेत विभिन्न समस्याएं
  • अल्मोड़ा

विकासखण्ड द्वाराहाट में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने रखी पानी की दिक्कत समेत विभिन्न समस्याएं

RNS INDIA NEWS 27/02/2023
WhatsApp Image 2023-02-27 at 6.13.11 PM

अल्मोड़ा। विकासखण्ड सभागार द्वाराहाट में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख क्षेत्र पंचायत ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आज की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा जो समस्यायें सदन में रखी हैं उन शिकायतों का निस्तारण एक तय समय सीमा अन्तर्गत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो समस्यायें आज सदन में दर्ज कराई गई हैं उनकी पुनरावृत्ति न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय और शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाय।
सदन में हर घर नल हर घर जल योजनान्तर्गत पाईप लाइन बिछाने को लेकर जनप्रतिनिधियों ने शिकायत की। प्रधान तल्ली कहाली ने खिरघाटी पम्पिंग योजना के अन्तर्गत पानी नहीं मिलने व बिल आने की जानकारी भी सदन को दी। धन्यारी के प्रधान ने सदन को अवगत कराया कि खिरो नदी में गंदगी होने के कारण कई पेयजल योजनाएं से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं स्थलीय निरीक्षण करने का आश्वासन सदन को दिया। इसके अलावा कृषि विभाग पर जनप्रतिनिधियों ने किसान सम्मान निधि, उद्यान विभाग पर पौंधों के वितरण में अनियमितता, ग्राम्य विकास में मनरेगा में हो रही दिक्कतों को अधिकारियों के सम्मुख रखा। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रत्येक शुक्रवार को ब्लॉक में अधिकारियों से उपस्थित रहकर जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनने का निर्देश दिये। उन्होंने लाइन मैनों को मानदेय की व्यवस्था 15 मार्च तक करने के निर्देश भी अधिकारियों को दियें इसके अलावा सदन में विद्युत, पीएमजीएसवाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, वन, दुग्ध, सहकारिता, पशुपालन आदि विभागों पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने दूनागिरी क्षेत्र में नई प्रजाति के सेब आदि के पौधे वितरित करने की मांग की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सदन में जो समस्यायें सदस्यों द्वारा रखी गयी है उन शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए उनका निस्तारण किया जाय।
सदन में सांसद प्रतिनिधि कैलाश भट्ट, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जयकिशन, परियोजना निदेशक चन्द्रा राज, तहसीलदार लीना चन्द्रा, ज्येष्ठ प्रमुख नंदिता भट्ट, बीडीओ संतोष जेठी, प्रधान संगठन अध्यक्ष नरेन्द्र अधिकारी, जगदीश बुधानी, भूपेन्द्र कांडपाल, कन्नू साह, प्रकाश अधिकारी, दीवान अधिकारी, मनोज मेहरा आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप:  डीआईजी निवेदिता ने जीता कांस्य
Next: राशिफल 28 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.