Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • विकास के लिए काम कर रही सरकार : धामी
  • पौड़ी

विकास के लिए काम कर रही सरकार : धामी

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटोटिया में करीब 90 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके निधन से हमारी फौज, देश व उत्तराखंड को भारी क्षति हुई है। रविवार को पटोटिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी दीवा, धूमादेवी, बूंगी देवी, भौन देवी आदि को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए राज्य व केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है। क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास व समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं। सीएम ने विधायक दिलीप रावत के माध्यम से क्षेत्र के लोगों द्वारा रखी गई जड़ाऊखांद मजेड़ाबैंड मोटरमार्ग के शेष नौ किमी भाग को पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत करने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लाभार्थियों को लक्ष्मी किट, स्वयं सहायता समूहों को चेक वितरण किए। स्वयं सहायता समूहों ने सीएम को स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए। इस दौरान सीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। विभिन्न संगठनों द्वारा उन्हें ज्ञापन भी सौंपे गए। मुख्यमंत्री से पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत व क्षेत्रीय विधायक ने भी सभा को संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में आयोजित सभा में ब्लाक प्रमुख प्रशांत कुमार, ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख रेखा देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोगेश्वरी शाह, बीएल मधवाल, नीलम मैंदोलिया, प्रकीर्ण नेगी, संजय गौड़, शशि कुमार ध्यानी, कमल ध्यानी, दीनदयाल कंडारी, सत्यपाल सिंह रावत, मनोज मधवाल, विधान सभा विस्तारक नितिन पंवार, विधानसभा प्रभारी जगमोहन रावत, किरण बौंठियाल, कमला कंडारी, मुन्नी ध्यानी, प्रकीर्ण नेगी, दीनदयाल, धर्मपाल सहित बड़ी संख्या में नैनीडांडा, रिखणीखाल, जयहरीखाल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी पी रेणुका देवी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार धाम देवस्थानम विधेयक रद्द होने पर की आतिशबाजी, सरकार का आभार जताया
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपूर के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.