Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • विजय सिन्हा ने तेजस्वी को बताया ट्विटर बॉय, बिहार के विशेष राज्य दर्जे की मांग पर दिया ये बयान
  • राष्ट्रीय

विजय सिन्हा ने तेजस्वी को बताया ट्विटर बॉय, बिहार के विशेष राज्य दर्जे की मांग पर दिया ये बयान

RNS INDIA NEWS 12/07/2024
rns featured image new

पटना (आरएनएस)। बजट सत्र से ठीक पहले बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। इसको लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत की।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा है कि विकसित भारत बनाना है विकसित बिहार बनाना है। बिहार को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए जो भी पहल करनी होगी की जाएगी।
इस बीच, तेजस्वी यादव सोशल मीडिया के जरिए बिहार सरकार पर हमलावर हैं। बिहार के डिप्टी सीएम सिन्हा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने तंज कसा। बोले, तेजस्वी यादव अब ट्वीट (एक्स पर पोस्ट) करने के अलावा कुछ कर भी नहीं सकते हैं। वह ट्विटर बॉय की तरह ट्वीट करते हैं।
सीएम नीतीश कुमार के अनुभव का जिक्र कर राजद नेता से सवाल किया। कहा, मुख्यमंत्री बिहार की विकास के गति के प्रति सजग रहे हैं। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि समय सीमा के अंदर काम पूरा होना चाहिए। उसे दो-तीन दिन पहले हमने भी विभाग के अंदर गहन समीक्षा की थी। हमसे पहले जो मंत्री थे वह बताएं उन्होंने क्या किया है? कितनी बैठक हुईं, सिर्फ खाना पूर्ति हुई है?
बता दें कि तेजस्वी यादव ने शुक्रवार सुबह अपने एक्स अकाउंट पर बिहार में पुल गिरने के वीडियो पोस्ट किए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, बिहार में पुल नहीं 18 वर्षों के सुशासनी भ्रष्टाचार के मीनार गिर रहे हैं। प्रतिदिन पुल गिरने के मामले में एनडीए सरकार ने भ्रष्टाचार और सबसे खराब शासन के मामले में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। विगत तीन हफ्तों में अभी तक सिर्फ 17 ही पुल गिरे हैं। पुलियों के गिरने और धंसने की तो कोई गिनती ही नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग में बनेगी 500 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग
Next: अर्धसैनिक बलों में पूर्व अग्निवीरों को 10 फीसद आरक्षण, सीआईएसएफ जल्द करेगी लागू

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.