Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विजय संकल्प रैली से होगा 2022 की जीत का मार्ग प्रशस्त: मदन कौशिक
  • हरिद्वार

विजय संकल्प रैली से होगा 2022 की जीत का मार्ग प्रशस्त: मदन कौशिक

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
rns featured image new

हरिद्वार।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आगामी 4 दिसंबर को देहरादून में होने वाली विजय संकल्प रैली पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी और एक नया इतिहास रचेगी। कौशिक हरिद्वार विधानसभा की रैली के निमित्त मध्य हरिद्वार के एक होटल में तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मंडल मोर्चा पदाधिकारी सहित जिला और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। मदन कौशिक ने कहा की रैली की सफलता को लेकर जो बस प्रमुख बनाए गए हैं वह 2 दिसंबर की शाम तक वाहन प्रमुख और सह प्रमुख के नाम और मोबाइल नंबर की सूची जिला कार्यालय में उपलब्ध करा दें। सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में अपने- अपने वार्डो से निकलकर देहरादून के लिए प्रस्थान करें। रैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रैली में प्रधानमंत्री द्वारा कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। अपने इस दौरे पर पीएम 26 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और चार हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश सरकार और संगठन इस रैली को सफल बनाने में जुटा हुआ है। रैली के लिए एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस रैली के माध्यम से बीजेपी उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का आगाज करेगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और हरिद्वार जनपद के रैली प्रभारी राजू भंडारी ने कहा की रैली की सफलता को ग्राम सभाओं और शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकर आयोजित करें। ताकि सुदूर क्षेत्रों तक भी रैली का संदेश जा सके, जो आमजन भी रैली में जाना चाहता है वह सूचीबद्ध हो सक। सोशल मीडिया के माध्यम से भी रैली का प्रचार प्रसार जोर शोर से करें और सभी कार्यकर्ता बैनर और होर्डिंग से रैली के स्वागत की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद का जो 40 हजार का लक्ष्य है वह न केवल पूरा होगा। अपितु एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने की और संचालन भाजपा जिला महामंत्री और हरिद्वार विधानसभा के रैली प्रभारी विकास तिवारी ने किया। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री तरुण नय्यर, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू, उप नेता अनिरुद्ध भाटी, राजेश शर्मा, कामिनी सडाना, हीरा सिंह बिष्ट, पार्षद अनिल मिश्रा, विनीत जौलीख् पी.एस. गिल, शुभम मंडोला, सचिन अग्रवाल, सपना शर्मा, रेणु अरोरा, नेपाल सिंह, राधे कृष्ण शर्मा, अनिल वशिष्ठ, प्रीत कमल सारस्वत, कमल बृजवासी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समूह ग की परीक्षा और पीएम की रैली एक दिन, प्रशासन की बढ़ी चिंता
Next: बिना निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के नहीं मिलेगा मसूरी मे होटल रूम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.