Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: विद्यालयों में पेयजल, शौचालय एवं विद्युत की हो व्यवस्था: जिलाधिकारी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: विद्यालयों में पेयजल, शौचालय एवं विद्युत की हो व्यवस्था: जिलाधिकारी

RNS INDIA NEWS 16/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जनपद के विद्यालयों में पेयजल, शौचालय एवं विद्युत संयोजन के सम्बन्ध में बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में पेयजल, शौचालय एवं विद्युत संयोजन नहीं है उन विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाय। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों का निरीक्षण किया जाय और जिन विद्यालयों में पेयजल उपलब्ध नहीं है उन विद्यालयों में शीघ्र पेयजल उपलब्ध कराते हुए कृत कार्यवाही से जिलाधिकारी कार्यालय को भी अवगत कराया जाय। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों के शौचालय क्षतिग्रस्त है उनकी मरम्मत जल्द से जल्द की जाय। बैठक में उन्होंने जल संस्थान, पेयजल निगम, जल निगम, विद्युत व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आपस में समन्वय स्थापित करते हुए जनपद के सभी विद्यालयों में पेयजल, शौचालय एवं विद्युत संयोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि यदि किसी विद्यालय के पेयजल लाईन को किसी व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त किया जाता है तो उसके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाय। बैठक में शिक्षा विभाग, जल संस्थान, पेयजल निगम, जल निगम, विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डंपर की टक्कर से हवा चेक रहे क्लीनर की मौत
Next: ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.