Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विद्यालय के क्षतिग्रस्त भवन के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

विद्यालय के क्षतिग्रस्त भवन के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 25/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। ताकुला विकासखंड में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडे के क्षतिग्रस्त भवन के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र लोहनी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें इस संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि प्राथमिक विद्यालय कांडे का भवन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। दीवारों में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं, जबकि छत गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। इस स्थिति के कारण अध्यापक बच्चों को बरामदे में बैठाकर पढ़ाने को मजबूर हैं। बरसात के समय यह स्थिति और भी भयावह हो जाती है। गत वर्ष जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा भवन निर्माण कार्य का आकलन निदेशालय को भेजा गया था, लेकिन निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने इस पर कुछ औपचारिक आपत्तियां लगाईं और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आकलन को पुनः निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। दुर्भाग्यवश, अभी तक यह आकलन नहीं भेजा गया है। शिष्टमंडल में उमेश चंद्र, रमा आर्या, पूजा देवी, चंपा आर्या, दीप्ति भोजक आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर के मुडिया में लगे लोनिवि के लाल निशान से हड़कंप
Next: मेला अस्पताल में नहीं लगा दिव्यांग कैंप, दिव्यांगजन हुए परेशान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.