Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • विधायकों के इस्तीफे पर सवाल, अध्यक्ष बोले नमस्कार
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

विधायकों के इस्तीफे पर सवाल, अध्यक्ष बोले नमस्कार

RNS INDIA NEWS 11/11/2022
rns featured image new

जयपुर। कांग्रेस के विधायकों ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के विरोध में जाकर करीब डेढ महिने पहले इस्तीफे दिए थे। इन इस्तीफों पर क्या कार्रवाई हुई? यह इस्तीफे स्वीकार किए गए या फिर अस्वीकार किए गए? इन इस्तीफों को प्रोसेस में लाया भी गया या फिर नहीं? ऐसे कई सवाल आज भी अनुत्तरित हैं। इस मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं है।
विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने शुक्रवार को विधानसभा में बने म्यूजियम को लेकर एक प्रेसवार्ता की। इस प्रेसवार्ता में वे इन इस्तीफों को लेकर किसी भी तरह का जवाब देने से बचते रहे। पत्रकारों ने उनसे म्यूजियम को छोड़ सिर्फ दो ही सवाल किए। एक तो ये कि विधायकों के इस्तीफों को लेकर क्या कार्रवाई की गई? दूसरा सवाल यह पूछा गया कि क्या विधायकों के इस्तीफे उनके सरकारी आवास से विधानसभा में आ गए हैं? इन दोनो ही सवालों पर विधानसभा अध्यक्ष ने सिर्फ एक ही जवाब दिया। उन्होंने बोला ‘नमस्कार’ , आप का बहुत बहुत धन्यवाद। यह कह कर वे कुर्सी से ही उठ खड़े हुए। उन्होंने कहा कि यह प्रेसवार्ता म्यूजियम के सम्बन्ध में ही बुलाई गई है। किसी अन्य विषय पर वे कोई बात नहीं करेंगे।

डेढ माह पहले हुआ था भारी बवाल
कांग्रेस में करीब डेढ माह पहले भारी बवाल मचा था। कांग्रेस आलाकमान ने विधायकों की राय जानने के लिए दो पर्यवेक्षक मल्लिकाअर्जुन खरगे और अजय माकन को जयपुर भेजा था। कांग्रेस के एक गुट के कई विधायक नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल के घर इकटृठा हो गए। देर रात तक दोनो पर्यवेक्षक विधायकों को इंतजार करते रहे, लेकिन कुछेक विधायकों को छोड कोई भी पर्यवेक्षकों के सामने नहीं गया। इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ और मामला दिल्ली तक भी पहुंचा। तीन नेताओं को नोटिस भी जारी किए गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनआईटी में 15 नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं
Next: छात्रसंघ चुनाव को 16 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.