Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विधायक रवि बहादुर ने ग्रामीणों के साथ किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन
  • हरिद्वार

विधायक रवि बहादुर ने ग्रामीणों के साथ किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 27/12/2022
06 (51)

हरिद्वार। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ नारियल फोड़कर ग्राम सुभाषगढ़, दिनारपुर व बोंगला में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान सुभाषगढ के ग्रामीणों ने विधायक से गांव में मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि स्पीड ब्रेकर नहीं होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से कई लोग घायल हो चुके हैं। समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक रवि बहादुर ने एनएच के अधिकारियों को स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए निर्देश दिए। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क आदि मूलभूत सुविधाएं जनता के लिए हैं। क्षेत्र में विकास कार्य चरम पर हैं। जिन क्षेत्रों में पिछले काफी समय से कार्य नहीं हुए उनमें विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। आठ महीनों से लगातार क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं। जनता का पैसा जनता के लिए खर्च हो रहा है। जनता की सेवा करना जनप्रतिनिधि का कार्य है। जो भी निधि आ रही है सब विकास कार्यों में लगाई जा रही है। जनता से विकास कार्यो के लिए नए प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रधान अपर्णा, प्रधान नीरज चौहान, प्रेम कीर्ति, गौरव शर्मा, अजमद चौहान, कैप्टन ओमप्रकाश, टेकचंद, सुखमीत कौर, बलबीर शर्मा, महेश शर्मा, कश्मीर सिंह, तिलकराज शर्मा, सुखदेव सिंह, रतन सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमित, रमेश शर्मा, विनोद, ललित शर्मा, छत्रपति, गौरव भार्गव, बलबीर सिंह, पंकज, नीरज, मनोज, रवि, मोनित, भास्कर, संदेश, अजीत, सागर बेनीवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री का किया स्वागत
Next: पचास रूपये की घूस मांगने पर आरक्षी निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.