Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दशकों से रह रहे ग्रामीणों को हटाया नहीं जाएगा: विधायक पांडे
  • ऊधम सिंह नगर

दशकों से रह रहे ग्रामीणों को हटाया नहीं जाएगा: विधायक पांडे

RNS INDIA NEWS 16/05/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। विभाग द्वारा पीपलपड़ाव रेंज के अंतर्गत बीते सप्ताह के भीतर सौ लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से वन क्षेत्र के समीप दशकों से रह रहे ग्रामीणों में खलबली मची हुई हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री धामी से वार्ता के बाद विधायक पांडे ने जलाशय भीतर इन गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दशकों से रह रहे ग्रामीणों को हटाया नहीं जाएगा। बीते दिनों वन विभाग ने पीपलपड़ाव रेंज में अतिक्रमण की गई करीब 45 हेक्टेयर भूमि को खाली कराया है। विभाग कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पीपलपड़ाव रेंज के पड़किया, टिब्बी, सेमल चौड़, कटपुलिया, ककराला, नया प्लॉट गांव के करीब 100 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस थमा दिया। विधायक अरविंद पांडे ने काशीपुर कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि ग्रामीणों करीब 50 साल से यहां रह रहे हैं। अनके पास इसके कागजात भी हैं। बुधवार को विधायक पांडे ने जलाशय भीतर के गांव में ग्रामीणों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने आश्वासन दिया है कि दशकों से रह रहे लोगों को हटाया नहीं जाएगा। इस मामले में वन विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता भी हुई है। वन भूमि में किए नए निर्माण पर ही कार्रवाई की जाएगी। यहां बीडीसी गुरमेल सिंह, मोहन सिंह, करण, राजू, हरि सिंह, गोविंद, खड़क सिंह, लखविंदर, जसविंदर, मनोज, शोनू आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फ़ोन गुम हो गया तो ‘संचार सारथी’ पोर्टल से ऐसे ब्लॉक करवाएं सिम
Next: नेशनल पावर लिफ्टिंग में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

अभद्रता के आरोप पर जसपुर विधायक धमके कोतवाली

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.