Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • धार्मिक पर्यटन के विकास को बने ठोस रोजगारपरक नीति – विधायक नेगी
  • टिहरी

धार्मिक पर्यटन के विकास को बने ठोस रोजगारपरक नीति – विधायक नेगी

RNS INDIA NEWS 19/02/2023
rns featured image new

नई टिहरी। प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने देवल के ओणेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के पर्व पर पूजा-अर्चना व जलाभिषेक कर प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारिका भट्ट ने विधायक नेगी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर विधायक नेगी ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को आगे बढ़ाने की अपार संभावनायें हैं। इसलिए ठोस पर्यटन रोजगारोन्मुख नीति की आवश्यकता है। कहा कि धार्मिक पर्व व त्यौहार हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। जिनका संरक्षण व संवर्द्धन अति आवश्यक है। ओणेश्वर महादेव में सुबह से लंबी कतारें दर्शन को लगी रही। विधायक नेगी ने मंदिर की लाइन में लगकर दर्शन किए। बेरोजगारों युवाओं के प्रति भाजपा सरकार के रवैये को लेकर उन्होंने रोष जाहिर व्यक्त किया। कहा कि प्रदेश सरकार उन पर डंडे बरसाकर युवाओं की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर बिना पूर्व वित्तीय स्वीकृति के टेंडर कर राजनैतिक लाभ लेने का भी आरोप लगाया। क्षतिग्रस्त सड़कों को यथाशीघ्र ठीक करने की उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राणा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बरफ चंद रमोला, कुलदीप पंवार, मान सिंह रौतेला, मुरारी लाल खंडवाल, धूम सिंह रांगड, वीर चंद रमोला, मनीष कुकरेती, धीरेंद्र मेहर, संजय रावत, प्रवीन पंवार, गजेंद्र रावत, पुरुषोत्तम पंवार, राकेश थलवाल, जयवीर खंडवाल, खुशहाल सिंह, दिनेश डिमरी, बृज लाल, विवेक गुसाई, अबल सिंह, देवेंद्र दुमोगा, वीर चंद रमोला, विकास आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून से कमद तक संचालित हो रोडबेज की बस सेवा
Next: 15 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएं केदारनाथ यात्रा तैयारियां: अजेंद्र

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ 16 दिनों का क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीडीओ के तबादले की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
  • कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.