Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • भर्ती घोटालों में सरकार की संलिप्ता हो रही जाहिर: नेगी
  • टिहरी

भर्ती घोटालों में सरकार की संलिप्ता हो रही जाहिर: नेगी

RNS INDIA NEWS 05/02/2023
rns featured image new

नई टिहरी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने केंद्रीय आम बजट को चंद अमीरों को लाभ पहुंचान वाला, जनविरोधी बताया। कहा कि उत्तराखंड में भर्तियों में हो रहे घोटालों में भाजपा की नेताओं की संलिप्तता से जाहिर हो गया है कि इसमें कहीं न कहीं सरकार भी शामिल है। भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच होनी चाहिए। टिहरी बांध प्रभावितों के निराकरण में टीएचडीसी की कार्यप्रणाली को लेकर भी विधायक ने रोष जाहिर किया।
विधायक नेगी कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि धाकड़धामी अगर सही हैं, तो भर्ती घोटालों में सीबीआई जांच से क्यों डर रहे हैं, कहीं न कहीं भर्ती घोटालों के सफेदपोंशों को अंकिता हत्याकांड के वीआईपी की तरह बचाने काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के जो खिलवाड़ हो रहा है। इससे साफ जाहिर है कि प्रदेश में अराजकता है। घोटालेबाजों को सरकार का जरा भी डर नहीं है, क्योंकि सफेदपोशों का संरक्षण धड़ल्ले से मिल रहा है। भाजपा का मंडल महामंत्री संजय धारीवाल व हाकम खुले तौर पर पकड़े जा चुके हैं। जिससे संरक्षण का साफ पता चलता है।
विधायक ने कहा कि बांध बनने के बाद लंबा समय होने के बाद भी बांध प्रभावितों व विस्थापितों की समस्याओं का समाधान टीएचडीसी की हीलाहवाली के कारण नहीं हो पा रहा है। सरकार प्रभावितों व विस्थापितों की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही नीति बनाये। विधायक ने कहा कि चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को बिना कारण द्वेष-भावना से निलंबत करने का काम किय गया, लेकिन हाईकोर्ट ने रजनी को बहाल कर भाजपा के चरित्र को उजागर कर दिया। जोशीमठ आपदा के लंबे समय के बाद भी आज तक प्रभावितों के राहत पैकेज का निर्धारण तक नहीं कर पाई है, उल्टा मामले को उलझाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट माओवादी गतिविधियां संचालित होने का बयान देकर मुद्दे से भटकाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस तरह के बयान की कांग्रेस घोर निंदा करती है। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता शांति भट्ट, जिलाध्यक्ष कांग्रेस राकेश राणा, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, मुरारी लाल खंडवाल, संदीप, नफीस खान, रोशन, श्याम लाल, मनीष कुकरेती, अंकित रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर में पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचारियों का प्रदर्शन
Next: महिला की खाई में गिरने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.