Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विधायक ने खटीमा-मझोला हाईवे के निर्माण पर उठाए सवाल
  • ऊधम सिंह नगर

विधायक ने खटीमा-मझोला हाईवे के निर्माण पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 06/10/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने खटीमा-मझोला राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर सरकार और विभागीय अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का टेंडर होने के बावजूद काम शुरू न होना जनता के साथ धोखा है। सोमवार को जारी बयान में विधायक कापड़ी ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण का दो बार उद्घाटन कर नारियल फोड़ा गया, लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी। उन्होंने कहा कि एनएच विभाग के अधिकारियों को तत्काल निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए, क्योंकि सड़क पर गहरे गड्ढे और उड़ती धूल से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।
इस मार्ग से करीब 50 हजार की आबादी रोज गुजरती है, जिसमें स्कूली बच्चे और राहगीर सबसे अधिक परेशान हैं। उन्होंने एनएच अधिकारियों से आग्रह किया कि जब तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होता, दिन में दो बार पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि धूल से राहत मिल सके। यह भी कहा कि पिछली बार भी इस मार्ग की मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सड़क का वास्तविक निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक कोई नया उद्घाटन या नारियल फोड़ने का कार्यक्रम न किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूली बच्चों से रेता बजरी उठवाने पर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य निलंबित
Next: सिलेंडर फटने से लाखों का सामान जलकर राख

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों ने उठाई पेयजल की समस्या

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत पांच पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों ने उठाई पेयजल की समस्या
  • होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.