Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • विधायक और डीएम ने लिया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा
  • टिहरी

विधायक और डीएम ने लिया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

RNS INDIA NEWS 22/08/2022
rns featured image new

नई टिहरी। धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार सहित डीएम डा. सौरभ गहरवार ने धनोल्टी के विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों का मौके पर तीसरे दिन भी जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ ही अद्यतन प्रगति रिपोर्ट की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। सोमवार सुबह मालदेवता-सत्यों मार्ग पर लालपुल कुमाल्डा में पुनर्बहाली कार्यों की अद्यतन स्थिति एवं आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क, पानी व बिजली जैसी सभी सुविधाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये हैं। जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों के लिए टीमें भी गठित की हैं। जिनके द्वारा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आपदा से हुई क्षति का आंकलन, प्रभावित परिवारों का पुनर्वास और विस्थापन को स्थलीय जांच एवं भू-गर्भीय सर्वेक्षण, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीमों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर जारी है। विधायक प्रीतम पंवार ने जिला प्रशासन को आपदा कार्यों को तत्परता से निपटारे व राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय सहित दर्जनों कर्मचारी क्षेत्र में मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ईसीएचएस भवन बने शहर के नजदीक
Next: 74 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.