Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विदेशी मुद्रा में मुनाफे का झांसा देकर 68 लाख ठगे
  • ऊधम सिंह नगर

विदेशी मुद्रा में मुनाफे का झांसा देकर 68 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 02/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  नैनीताल के एक रेस्टोरेंट कारोबारी से विदेशी मुद्रा में निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर 68 लाख की साइबर ठगी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पंतनगर ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, नौकुचियाताल नैनीताल निवासी राजेन्द्र कुमार पंत ने बताया कि नैनीताल में उनका खुद का एक रेस्टोरेंट है। अक्तूबर 2025 में फेसबुक के माध्यम से उनकी पहचान रिचा सचदेवा नाम की एक महिला से हुई। महिला ने स्वयं को निवेश कंपनी का मार्केटिंग और फोरेक्स ट्रेडिंग सलाहकार बताया और विदेशी मुद्रा में निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का दावा किया। उसने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से लगातार संपर्क बनाए रखा। कंपनी का लोगो और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म दिखाकर विश्वास दिलाया कि निवेश पूरी तरह सुरक्षित और लाभकारी है। झांसे में आकर उन्होंने 23 अक्तूबर 2025 से 13 फरवरी 2026 के बीच 11 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 68 लाख 4 हजार 800 रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। यह धनराशि देश के अलग-अलग बैंकों में संचालित खातों में भेजी गई। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने निवेश की गई राशि और मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो साइबर ठग ने टैक्स, मार्जिन मनी, एक्सचेंज फीस और अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त धनराशि की मांग शुरू कर दी। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना पंतनगर प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी खंगाली जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्वतीय उत्थान मंच में गूंजे कुमाऊंनी होली के स्वर
Next: महिला कांग्रेस ने शहर में रैली निकालकर मंत्री के इस्तीफे की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.