Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर युवक से 19 लाख की ठगी
  • नैनीताल

विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर युवक से 19 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 25/09/2021
default featured image

हल्द्वानी। साइबर ठगों ने एक युवक को विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर 19 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कमलुवागांजा निवासी हयात सिंह को बीते दिनों फेसबुक पर ऐन मिशेल लोपेज नामक विदेशी महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसके बाद दोनों की व्हाट्सएप में चैटिंग शुरू हो गई। दोनों की दोस्ती इतनी बढ़ गई कि अगस्त माह में महिला ने युवक से कुछ उपहार और गिफ्ट भेजने की बात कही। इस बीच, उसे एक अन्य महिला ने दिल्ली एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी बनकर फोन किया और पार्सल में 30 हजार यूएस डालर व 16 लाख के स्वर्ण आभूषण आने की बात कही। बताया कि यह रकम व आभूषण लेने के लिए उसे टैक्स के तौर पर कुछ रकम जमा करनी पड़ेगी। इस पर उसने महिला द्वारा बताये गये बैंक खातों में 19 लाख की रकम जमा करवा दी। लेकिन उसे न तो पार्सल मिला और न ही रकम वापस की गई। इस पर उसे ठगे जाने का अहसास हुआ और वह पुलिस की शरण में पहुंचा। मुखानी थाना एसओ कवींद्र शर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में बनेगा भारत का प्रथम सामुदायिक योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा केंद्र
Next: दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुर ने बहू के साथ की अश्लील हरकतें, तीन तलाक देकर घर से निकाला

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.