Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कोटद्वार में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकें अधिकारी: ऋतु
  • पौड़ी

कोटद्वार में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकें अधिकारी: ऋतु

RNS INDIA NEWS 11/05/2023
Ritu Khanduri

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ कोटद्वार के विकास कार्यों और विभिन्न विषयों को लेकर बैठक की। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को जरूरी सुझाव और दिशा निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने यातायात पुलिस क्षेत्र अधिकारी को क्षेत्र में हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही नुक्कड़ नाटक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मई महीने के अंत तक क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाये जाने तथा जून के आरंभ से ही बिना हेलमेट और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के चलान करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त को चौराहों के सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण और शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही पुलिस प्रशासन को क्षेत्र में नशाखोरी, अवैध शराब और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, नगर आयुक्त वैभव, सीओ कोटद्वार वैभव सैनी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीमा कम्पनी को 31.35 लाख का भुगतान करने का आदेश
Next: मानसखंड झांकी को किशोर ने दिखाई हरी झंडी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.