Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • हिरण्यकश्यप का मर्डर केस नाटक देख लोट-पोट हुए दर्शक
  • पौड़ी

हिरण्यकश्यप का मर्डर केस नाटक देख लोट-पोट हुए दर्शक

RNS INDIA NEWS 28/05/2023
rns featured image new

 श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के लोक कला संस्कृति निष्पादन केंद्र की ओर से पांच दिवसीय बाल रंग यात्रा नाट्य समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह का उदघाटन प्रसिद्ध संस्कृति एवं रंगकर्मी प्रो. डीआर पुरोहित, संगीतकार डा. संजय पांडे और मास्टरमाइंड स्कूल के चेयरमैन अर्जुन गुसांई ने दीप प्रज्वलन कर किया। नाटक के पहले दिन श्रीकृष्ण चंद्र द्वारा लिखित नाटक हिरण्यकश्यप का मर्डर केस का मंचन कार्तिकेय खट्टर और अभिषेक बहुगुणा के निर्देशन में किया गया। यह प्रस्तुति शहर के प्रतिष्ठित स्कूल मास्टरमाइंड पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा 20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला के उपरांत तैयार की गई। इसमें स्कूल के ही अलग-अलग कक्षा के 20 बच्चों ने प्रतिभाग किया। नाटक में व्यंग्य को एक प्रधान सूत्र बनाते हुए भगवान विष्णु को लेबर कोर्ट की अदालत में हिरण्यकश्यप का मर्डर करने के अपराध हेतु पेश होना पड़ा। नारद मुनि ने भगवान विष्णु के पक्ष में अपनी सारी दलीलें पेश की परंतु सरकारी वकील के तर्क के समक्ष वे सब विफल हुई। हास्य प्रधान इस नाटक में बच्चों के अभिनय ने दर्शकों को बांधे रखा नाटक में शौर्य, सानिया, सिमरन ,मोहित ,अंजलि साक्षी, प्राची, अंकुश, अक्षिता, विवेक कृष, अनिरुद्ध, कंचन, सिद्धार्थ प्रियांशु, साहिल, प्रथमेश, ने अपनी भूमिका निभाई। स्कूल के चेयरमैन अर्जुन सिंह गुसांई ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में नाटकपरक गतिविधियों के महत्वपूर्ण योगदान पर अपनी बात रखी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संस्थान को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएं
Next: बाराकोट ब्लाक से लापता किशोरी हरियाणा से बरामद

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.