Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विक्टोरिया प्रीमियर लीग 2025 का शुभारंभ, वेद वॉरियर्स ने उद्घाटन मैच जीता
  • अल्मोड़ा

विक्टोरिया प्रीमियर लीग 2025 का शुभारंभ, वेद वॉरियर्स ने उद्घाटन मैच जीता

RNS INDIA NEWS 05/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-05 at 18.34.11_11zon

अल्मोड़ा। विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा आयोजित विक्टोरिया प्रीमियर लीग 2025 का शुभारंभ शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट लगातार हर वर्ष कराया जाता है। इस बार इसका पांचवां संस्करण खेला जा रहा है, जिसमें आठ टीमें भाग ले रही हैं। इनमें शिव शक्ति, विक्टोरिया, वेद वॉरियर्स, अल्मोड़ा चैलेंजर्स, गुरड़ाबाज लायंस, अल्मोड़ा सर्विसेज और जेआर फाइटर, अल्मोड़ा क्रिकेटर्स की टीमें शामिल हैं। कुल 128 खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन मुकाबला वेद वॉरियर्स और जेआर फाइटर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जेआर फाइटर ने गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेद वॉरियर्स की टीम ने 17.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेआर फाइटर की टीम 18.4 ओवर में 142 रन पर सिमट गई। वेद वॉरियर्स के अंकित सिंह ने 40 गेंदों में 61 रन बनाकर सर्वाधिक स्कोर किया और मैन ऑफ द मैच चुने गए। पवन मेहरा ने 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका में सत्येंद्र कुमार सिंह और शमशाद अल्वी रहे, जबकि स्कोरिंग अभय और मयंक ने की। उद्घोषक अनिल टम्टा रहे। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा और नगर निगम मेयर अजय वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और टूर्नामेंट की सफलता की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने आयोजन समिति और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से विक्टोरिया क्लब द्वारा आयोजित हो रही प्रतियोगिताओं का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए ताकि खेल और खिलाड़ियों को और अधिक बढ़ावा मिले। मेयर अजय वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना और जागरूकता बनाए रखने पर जोर दिया। उद्घाटन के अवसर पर विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, सचिव जगदीश सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, लियाकत अली, कैलाश सिंह मेहरा, संजय वर्मा, कैलाश गुरुरानी, नरेंद्र बगड़वाल, रक्षित रावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 2100 बेसिक शिक्षकों की भर्ती होगी
Next: आयोग ने आंसर-की पर 11 सितंबर तक आपत्ति मांगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.