Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हुई कार्यशाला
  • देहरादून

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हुई कार्यशाला

RNS INDIA NEWS 14/08/2024
rns featured image new

मानव विस्थापन और पलायन की दर्दनाक कहानी है भारत विभाजन

ऋषिकेश(आरएनएस)।  श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश परिसर में बुधवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यशाला हुई। जिसमें वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दर्द से अवगत कराया। कार्यशाला का शुभारंभ निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त 1947 का दिन भारत के लोगों के लिए बंटवारे के जख्मों को याद करने का दिन है। इस दिन अंग्रेजों ने भारत को दो हिस्सों में बांट दिया था। इस तरह से यह दिन बंटवारे की कड़वी याद का दिन है। इसलिए इसे विभाजन विभीषिका दिवस घोषित किया गया है। ताकि हम विभाजन के पीड़ित परिवारों की व्यथा को समझ सकें और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए भविष्य में योगदान दे सकें। राजनीति विज्ञान के प्रो. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत का विभाजन अभूतपूर्व मानव विस्थापन और पलायन की दर्दनाक कहानी है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसमें लाखों लोग एकदम विपरीत वातावरण में नया आशियाना तलाश रहे थे। इतिहास विभाग अध्यक्ष प्रो. संगीता मिश्रा ने कहा कि विभाजन के दर्द को कभी नहीं भुलाया जा सकता। मौके पर कला संकाय अध्यक्ष प्रो. डीसी गोस्वामी, कार्यशाला संयोजक डॉ. अशोक कुमार मैन्दोला, डॉ. पारुल मिश्रा, प्रो. कंचन लता सिन्हा, प्रो. एसपी सती, प्रो. अनीता तोमर, रोवर्स रेंजर्स कोऑर्डिनेटर प्रमोद कुकरेती, प्रो. पुष्पांजलि, प्रो. गौरव, डॉ. अर्जुन, डॉ. अलका, डॉ. गौरव रावत, डॉ. रीता खत्री आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून के कैप्टन दीपक सिंह कश्मीर में ऑपरेशन के दौरान शहीद
Next: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा सुधार का परिणाम जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शाही स्नान कर हरिद्वार से लौटे महेश्वर देवता

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निहंग सिखों के वापस लौटने से कुल्हाल बॉर्डर पर आवाजाही सामान्य हुई

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.