Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वेतन नहीं मिलने पर धरने पर बैठे कंपनी कर्मचारी
  • हरिद्वार

वेतन नहीं मिलने पर धरने पर बैठे कंपनी कर्मचारी

RNS INDIA NEWS 29/09/2021
rns featured image new

हरिद्वार।  वेतन नहीं मिलने से परेशान हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटोमोबाइल्स इंडस्ट्रीज कंपनी के कर्मचारी कंपनी गेट पर धरने पर बैठ गए। भीम आर्मी ने भी मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। लगभग एक सप्ताह से 80 कर्मचारी कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 3 महीने से उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा। समस्त कर्मचारी ठेकेदारी प्रथा का शिकार हुए हैं। वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कर्मचारियों ने बताया कि अधिकांश कर्मचारी किराए के मकान में रहते हैं। वेतन नहीं मिलने के कारण किराया देना भी मुश्किल हो गया है। मकान मालिक मकान खाली करने को कह रहे है। वेतन नहीं मिलने से आर्थिक शोषण के साथ.साथ मानसिक तनाव भी झेलना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी प्रबंधन से कई बार वार्ता करने के बाद भी वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारी ठेकेदार व कंपनी के बीच फंस गए हैं। ठेकेदार कहता है कंपनी से पैसा नहीं मिलने के कारण वह कर्मचारियों को वेतन देने में असमर्थ है। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी के खिलाफ लेबर कोर्ट में भी शिकायत दर्ज कराई गई है जिसका 2 दिन बाद परिणाम आना है। पिछले दस वर्षों से कंपनी में कार्य कर रहे हैं। वेतन मांगने पर बाहर निकालने की धमकी दी जाती है। धरना देने वालों में शकुंतला, बिंदिया, प्रदीप, संजय, नूतन, पुष्पा, राजकुमार, राजेंद्र, विनय, डिंपल, रेनू, विनोद, ममता, पितांबर, सचिन, विक्की, पिंकी, संदीप, परविंदर, नितिन, संजू, राजेश, आकाश, प्रदीप, आदेश, सुशीला, सीमा, कमल, हेमंत, राजगोपाल, दीपक, मोनू, अमित संजय, पवन, शेखर, डिंपल, नीलू आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्‍नी की हत्या में जीआरपी के सिपाही पर मुकदमा दर्ज
Next: एनएचआरसी ने डीजी जेल, दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.