Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • वेतन की मांग को लेकर रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

वेतन की मांग को लेकर रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/07/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने वेतन दिए जाने की मांग को लेकर रोडवेज स्टेशन में प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने सहायक महाप्रबंधक विधि मनोज दुर्गापाल और जूनियर स्टेशन इंचार्ज लाल कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सात अगस्त तक जून, जुलाई माह का वेतन नहीं दिए जाने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। बुधवार को यूनियन से जुड़े रोडवेज कर्मचारी रोडवेज बस स्टेशन में इकट्ठे हुए। उन्होंने वेतन दिए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नियमित कर्मचारियों को जून माह का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है, जबकि जुलाई समाप्त होने वाला है। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है। कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने प्रत्येक माह की सात तारीख तक वेतन दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सात अगस्त तक जून, जुलाई माह का वेतन नहीं दिया गया तो संगठन के समस्त कर्मचारी आठ अगस्त से कार्य बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में ट्रैफिक शाखा रुद्रपुर के अध्यक्ष धर्मपाल कांबोज, शाखा मंत्री कौशल यादव, क्षेत्रीय मंत्री मनिंदर सिंह, जयप्रकाश यादव, मनमोहन सिंह, जयपाल सिंह, राणा प्रताप, वीरेंद्र कुमार, जगजीत सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के 8.28 लाख किसानों को दो अगस्त को मिलेगी सम्मान निधि
Next: पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित :  महाराज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.