Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अल्मोड़ा

कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026
IMG-20260626-WA0005

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को उत्तर प्रदेश क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति की ओर से ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। महासमिति द्वारा लखनऊ में आयोजित हल्दीघाटी-दिवेर घाटी विजयोत्सव, सामाजिक सरोकार एवं सम्मान समारोह में देशभर के प्रशासनिक अधिकारियों और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रो. बिष्ट को उनके शोध, शिक्षण और अकादमिक योगदान के लिए अभिनंदन पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश हाईस्कूल के 81 तथा इंटरमीडिएट के 33 मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि यह सम्मान ऑल इंडिया पीसीएस एसोसिएशन एवं अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह द्वारा प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारियों के कारण वह सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके। बाद में उत्तर प्रदेश क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति की सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से यह सम्मान प्रदान किया। प्रो. बिष्ट ने सम्मान के लिए ऑल इंडिया पीसीएस एसोसिएशन एवं अधिकारी-कर्मचारी महासंघ, महासमिति के अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह, सचिव डॉ. सोनिया चौहान तथा सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Next: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.