Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • अल्मोड़ा

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प

RNS INDIA NEWS 26/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के के नेतृत्व में ‘नशा मुक्त भारत अभियान–विकसित भारत की पहचान’ के तहत जनजागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन का शुभारंभ रघुनाथ सिटी मॉल से एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया।मैराथन रघुनाथ सिटी मॉल से आकाशवाणी, करबला और दुगालखोला होते हुए पुलिस लाइन पहुंची। इसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश दिया। इस दौरान प्रतिभागियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए जीवनभर नशे से दूर रहने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में हिमानी बिष्ट प्रथम, सीमरन बिष्ट द्वितीय और नेहा नेगी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में नितेश सिंह जीना ने पहला, आलोक भट्ट ने दूसरा और जीवन बोहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अल्मोड़ा पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के 27 मामलों में 52 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 2.214 किलोग्राम चरस, 117.390 ग्राम स्मैक और 366.605 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
Next: जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.