Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • वर्ष 2025 में सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई में 43 अभियुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

वर्ष 2025 में सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई में 43 अभियुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/12/2025
rns featured image new

देहरादून। सतर्कता अधिष्ठान ने वर्ष 2025 के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई की और विभिन्न विभागों में रिश्वतखोरी पर नकेल कसी। सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय, देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में निदेशक सतर्कता वी. मुरुगेसन ने वर्षभर की उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय प्रहलाद नारायण मीणा और पुलिस अधीक्षक सेक्टर देहरादून स्वतंत्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

निदेशक सतर्कता वी. मुरुगेसन ने बताया कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वर्ष 2025 में सतर्कता अधिष्ठान ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वर्षभर में 21 ट्रैप मामलों में विभिन्न विभागों के 26 अभियुक्तों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इनमें छह राजपत्रित और 20 अराजपत्रित अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। इन मामलों में कुल 5 लाख 94 हजार 100 रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 1064 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए 14 मामलों में 17 अभियुक्तों को रिश्वत लेते पकड़ा गया। सफल ट्रैप कार्रवाइयों में शामिल टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में कुल 28 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिनमें पांच खुली जांच, दो अन्वेषण और 21 ट्रैप मामले शामिल रहे। इसी अवधि में आय से अधिक संपत्ति के 20 मामलों की जांच आख्या शासन को भेजी गई। सतर्कता अधिष्ठान की प्रभावी पैरवी के चलते भ्रष्टाचार से जुड़े छह मामलों में से तीन में अभियुक्तों को सजा भी सुनाई गई।

सतर्कता अधिष्ठान को वर्षभर में टोल फ्री नंबर और वेबसाइट के माध्यम से कुल 2209 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 470 शिकायतों में विजिलेंस एंगल पाया गया। इन मामलों में 14 पर ट्रैप कार्रवाई की गई, दो शिकायतों को खुली जांच के लिए शासन को भेजा गया, जबकि 83 शिकायतें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित की गईं। शिकायतकर्ताओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए गए रिवॉल्विंग फंड के तहत अब तक 15 शिकायतकर्ताओं को 2 लाख 47 हजार 500 रुपये की राशि लौटाई गई है।

भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए निदेशक सतर्कता ने बताया कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण प्राथमिकता में रहेगा। इसके साथ ही केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी विभागों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा पर्वतीय जनपदों में भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन 9456592300 को चौबीसों घंटे सक्रिय रखने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्यामपुर–चंडीघाट पर दिखे प्रवासी पक्षी, गंगा किनारे बढ़ी रौनक
Next: चौखुटिया में ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत जनसमस्याओं की सुनवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.