Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वर्दी की धौंस दिखाकर दुकानदार से रुपए लेने वाला सिपाही निलंबित
  • देहरादून

वर्दी की धौंस दिखाकर दुकानदार से रुपए लेने वाला सिपाही निलंबित

RNS INDIA NEWS 04/05/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  वर्दी की धौंस दिखाकर एक सिपाही ने दुकानदार से 49 हजार रुपये अपने खाते में आनलाइन ट्रांसफर करवा दिए। सिपाही ने कैश देने की बात कही थी, लेकिन बाद में रुपये देने से इनकार कर दिया। मामला जब एसएसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने तत्काल आरोपित सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए। साथ ही सिपाही को निलंबित भी कर दिया है।  पुलिस को दी तहरीर में दुकानदार अमित यादव, निवासी चंदन नगर रेस्ट कैंप ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जौनी सिंह दो मई को उनकी दुकान पर आया और मोबाइल पर बुजुर्ग महिला की फोटो दिखाकर कहा कि यह उसकी सास है, जिसकी तबीयत बहुत खराब है।
आरोपित ने कहा कि सास के इलाज के लिए उसे रुपये चाहिए। आरोपित ने दुकानदार से कहा कि मुझे आनलाइन रुपये ट्रांसफर करो मैं तुम्हें कैश दूंगा। विश्वास करते हुए दुकानदार ने आरोपित सिपाही के खाते में 49 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपित ने कैश देने से इनकार कर दिया। दुकानदार ने बताया कि रुपये वापस करने के बजाए आरोपित सिपाही वर्दी का रौब झाड़ता रहा। परेशान होकर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया, जिसके बाद शहर कोतवाल केसी भट्ट मौके पर पहुंचे और सिपाही जौनी सिंह को अपने साथ ले गए।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि जांच के बाद आरोपित सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ठगी करने वाले सिपाही को निलंबित भी कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी भगवान भैरव नाथ की पूजा
Next: कंपनी के सीईओ ने जीएसटी, ईपीएफ के 30 लाख हड़पे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.