Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी भगवान भैरव नाथ की पूजा
  • रुद्रप्रयाग

ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी भगवान भैरव नाथ की पूजा

RNS INDIA NEWS 04/05/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में रविवार को भगवान भैरवनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। जिसके बाद भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव भोग मूर्ति को मुख्य पुजारी द्वारा गर्भगृह से बाहर लाया जाएगा। विधि विधान और परम्परानुसार चल विग्रह उत्सव डोली 6 मई को केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। पूर्व परम्परा अनुसार ऊखीमठ से भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली जब धाम के लिए प्रस्थान करती है तो उससे पूर्व संध्या पर ओंकारेश्वर मन्दिर में भगवान भैरवनाथ की विशेष – अर्चना की जाती है। मान्यता है कि भगवान केदारनाथ की यात्रा निर्विघ्नता पूर्वक संपंन हो, इसके लिए प्रतिवर्ष वैदिक मंत्रोच्चार व परम्परा के साथ यह विशेष पूजा होती है। भगवान भैरवनाथ को सम्पूर्ण क्षेत्र का रक्षक व भगवान केदारनाथ का आगवानी वीर कहा जाता है। परम्परानुसार इस दिन गेहूं के आटे से निर्मित पूरी व काली दाल पकोड़ी की माला भोग के रूप में भगवान को अर्पित की जाती है जिसे पूजा की समाप्ति पर प्रसाद के रूप में भक्तों को दिया जाता है। भगवान की यह पूजा जगद्गुरु रावल भीमा शंकर लिंग व केदारनाथ के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग व अन्य पुजारियों द्वारा विधिवत रूप से की जाएगी है। इधर, बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा डोली यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीकेटीसी के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने कहा कि 6 मई को डोली ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। 7 को डोली फाटा, 8 को गौरीकुंड और 9 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी जहां 10 मई को सुबह 7 बजे केदारनाथ धाम के कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घनसाली में चोरों ने किया गहनों पर हाथ साफ
Next: वर्दी की धौंस दिखाकर दुकानदार से रुपए लेने वाला सिपाही निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.